Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Hardoi Crime In Hindi: हरदोई में संदिग्ध परिस्थितियों में मिले युवक युवती के शव ! रेलवे ट्रैक पर देख ग्रामीणों में हड़कंप

Hardoi Crime In Hindi: हरदोई में संदिग्ध परिस्थितियों में मिले युवक युवती के शव ! रेलवे ट्रैक पर देख ग्रामीणों में हड़कंप
हरदोई में युवक युवती का शव रेलवे ट्रैक से बरामद : Image Credit Original Source

हरदोई न्यूज़ इन हिंदी

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के हरदोई (Hardoi) में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक युवती के आत्महत्या करने का मामला सामने आया है. दोनों के शव कछौना (Kachhauna) कोतवाली क्षेत्र के सुजानपुर और पूरा रेलवे फाटक के मध्य रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला है. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

हरदोई में प्रेमी युगल का रेलवे लाइन पर मिला शव

यूपी (UP) के हरदोई (Hardoi) में रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में युवक युवती का शव रेलवे ट्रैक (Railway Track) से बरामद किया गया है. घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया. बताया जा रहा है कि कछौना (Kachhauna) कोतवाली क्षेत्र के सुजानपुर और पूरा रेलवे फाटक के लगभग बीच में दोनों युवक युवती का शव रेलवे लाइन में मिला है. मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कर्रवाई में जुट गई है.

hardoi_lover_sucide_in_railway_track
हरदोई में युवक युवती का मिला शव : Image Credit Original Source

प्रेम संबंधों में सुसाइट करने की क्षेत्र में चर्चा 

हरदोई के कछौना कोतवाली क्षेत्र के रेलवे ट्रैक में क्षत विक्षत अवस्था में युवक युवती के शव मिलने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया. चारो ओर प्रेम प्रसंगों में आत्महत्या करने की चर्चा रही. मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

बताया जा रहा है कि मृतक युवक की पहचान इंद्रजीत पुत्र संतराम निवासी देवन खुर्द थाना बेनीगंज के रूप में की गई है वहीं मृतक युवती की पहचान सरिता के रूप में हुई है जो की समसपुर कछौना की रहने वाली है. जानकारी के मुताबिक युवती 12 वीं छात्रा थी जबकि युवक डीफार्मा की पढ़ाई कर रहा था. 

क्या प्रेम संबंधों की वजह से था पारिवारिक दबाव 

हरदोई के रेलवे ट्रैक में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक युवती के शव मिलने के बाद इस बात की भी चर्चाएं हो रही हैं कि प्रेम प्रसंग की वजह से दोनों के ऊपर पारिवारिक दबाव हो सकता था. वहीं पुलिस कई एंगल से इसकी जांच कर रही है. हरदोई पुलिस का मानना है कि प्रथम दृष्टया प्रेम प्रसंग का मामला लग रहा है. 

Related Posts

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us