Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

lockdown 2:कासगंज से पैदल ही घर के लिए निकले राजाबाबू ने फतेहपुर में तोड़ दिया दम..मौत की सूचना घर पहुंची.!

लॉकडाउन:प्रवासी मजदूर की मौत।सांकेतिक फ़ोटो,साभार-गूगल।

लॉकडाउन में फंसा हुआ एक युवक पैदल ही अपने घर की ओर निकल पड़ा लेक़िन घर पहुंचने से पहले ही उसकी रास्ते में मौत हो गई..पढ़े पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर।

फतेहपुर:कोरोना के चलते लगाया गया लॉकडाउन जहां एक ओर संक्रमण को फैलने से रोक रहा है।वहीं दूसरी ओर इस लॉकडाउन के चलते न जाने कितने ही लोग बेबसी और लाचारी में अपने अपने घरों से सैकड़ो किलोमीटर दूर फंसे हुए हैं।सबसे बदतर जिंदगी प्रवासी मजदूरों की हो गई है।जिनके पास न रहने का ठिकाना बचा है और न ही भोजन का जुगाड़।मज़बूरन ऐसे लोग किसी तरह अपने घर पहुँचने के लिए पैदल ही निकल रहे हैं।सरकार की तमाम अपीलों और प्रयासों के बावजूद मजदूरों का पलायन नहीं रुक रहा है।

ये भी पढ़े-lockdown breaking:इस राज्य ने लिया लॉकडाउन बढाने का निर्णय..तीन मई के बाद भी जारी रहेंगी बंदिशें..!

ऐसे ही एक मजदूर की बीती रात जनपद में मौत हो गई है।जानकारी के अनुसार मिर्जापुर ज़िले के थाना हिंगोटा के बहोली गाँव निवासी राजाबाबू (23) पुत्र श्यामूनाथ कासँगज ज़िले में रहकर एक फैक्ट्री में काम करता था।लॉकडाउन के चलते काम बन्द होने के बाद वह वहीं फंसा हुआ था।किसी तरह उसने लॉकडाउन के प्रथम चरण के 21 दिनों का समय व्यतीत किया।लेकिन जब लॉकडाउन का समय केंद्र सरकार द्वारा बढ़ा दिया गया तो उसकी हिम्मत जवाब दे गई और वह वहां से पैदल ही अपने घर मिर्जापुर के लिए निकल पड़ा।

ये भी पढ़े-फ़तेहपुर:हिन्दू की गीता मुस्लिम की कुरान है ख़ाकी..जिले के छात्र द्वारा पुलिस के त्याग और समर्पण पर लिखी गई कविता।

शनिवार की शाम युवक कानपुर फतेहपुर की सीमा पर पहुंचा लेक़िन सीमा सील होने की वजह से वह जनपद की सीमा को प्रवेश नहीं कर पाया।बताया जा रहा है कि यही पर उसको प्रयागराज जा रहे कुछ और युवक मिले।इन सभी युवकों ने देर शाम आशा अभयपुर गाँव के क़रीब से पांडु नदी पार कर जनपद की सीमा में प्रवेश कर लिया इसके बाद हाईवे के रास्ते अपने गंतव्य की ओर बढ़ने लगे।लेकिन औंग थाना क्षेत्र के बड़ाहार गाँव के मोड़ के करीब पहुंचे तो कासँगज से मिर्जापुर जा रहे युवक राजाबाबू को गश आ गया और वह वहीं हाईवे पर बेहोश होकर गिर पड़ा।युवक को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया जहां उसकी मौत हो गई।kasganj to mirzapur district on foot died in fatehpur

क्षेत्राधिकारी योगेंद्र सिंह मलिक ने बताया कि युवक को जिला अस्पताल इलाज़ के लिए भेजा गया था जहाँ उसकी मौत हो गई है।मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

19 Apr 2020 By Shubham Mishra

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: शादी के 10 दिन बाद उजड़ गया शिवम का घर, डंपर की टक्कर से दो युवकों की मौत, एक गंभीर Fatehpur News: शादी के 10 दिन बाद उजड़ गया शिवम का घर, डंपर की टक्कर से दो युवकों की मौत, एक गंभीर
फतेहपुर के असोथर क्षेत्र में यमुना पुल पर भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई जबकि एक...
Aaj Ka Rashifal: बुद्ध पूर्णिमा पर बन रहा है शुभ संयोग, इन राशियों के जातक भूल से ना करें गलती, जानिए दैनिक भाग्यफल
Fatehpur News: फतेहपुर कांड में फरार बबलू सिंगरौर पर एक लाख का इनाम ! बुलडोजर ने तोड़ दी हेकड़ी, सात टीमें दे रहीं दबिश
Etawah Punarjanm ki kahani: पुनर्जन्म की इस हैरान कर देने वाली कहानी सुन हो जाएंगे रोंगटे खड़े ! अमेरिकी वैज्ञानिकों ने इस सच्ची घटना पर लगाई थी मुहर
Accident In Fatehpur: फतेहपुर में बारातियों से भरी बस डंपर से टकराकर पलटी, बड़ी संख्या में घायल
आज का राशिफल 25 अप्रैल 2026: शनिवार के दिन कैसे रहेंगे आपके ग्रह, जानिए दैनिक भाग्यफल में क्या कहते हैं सितारे
Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह की तहरीर पर सपा मीडिया सेल के एक्स अकाउंट पर दर्ज हुआ मुकदमा

Follow Us