Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:बिना पोस्टमार्टम जला दिए गए दो प्रेमियों के शव..!

प्रेमियों के जले शवों की राख

कल्याणपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में बीते शनिवार को हुई एक साथ दो मौतों ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं... पढ़े युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट...

फ़तेहपुर:इश्क बस हो जाता है,औऱ जब हो जाता है तो इश्क के दुश्मन भी कई हो जाते हैं औऱ मोहब्बत अपनी मंजिल पाने के पहले ही दम तोड़ देती है।
मामला कल्याणपुर थाना क्षेत्र के महरहा गांव का जहां बीते शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में एक किशोर व किशोरी की मौत हो गई,मौत के बाद परिजनों ने आनन फ़ानन दोनों शवों का बिना पुलिस को सूचना दिए अंतिम संस्कार कर दिया।एक साथ दो मौतों से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई औऱ लोग तरह तरह के कयास लगाने लगें।

घटना की जानकारी जैसे ही पुलिस को मिली तो मौक़े पर पहुंच कर जांच करने में जुटी है।किशोर व किशोरी की मौत के बाद से परिजन कुछ भी बोलने से इंकार कर रहे हैं,किशोर के परिजनों ने बताया कि ठंड के चलते किशोर की मौत हुई है।

लेक़िन इस पूरे मामले में दबी ज़बान ग्रामीणों ने बताया कि प्रेम पसंग के चलते दोनों की मौत हुई है दोनों मरने वाले एक ही बिरादरी के थे पर दोनों के घर वालों को यह रिश्ता मंजूर नहीं था, जिसके चलते बीते शुक्रवार की रात किशोर प्रेमी ने जहरीला पदार्थ खा लिया जिससे उसकी हालत बिगड़ गई,हालत बिगड़ने पर प्रेमी के परिजनों ने उसे कानपुर पहुंचाया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई,इधर गांव में जब प्रेमी का शव पहुंचा तो उसकी किशोरी प्रेमिका ने गले मे फंदा डालकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।

एक साथ गांव में हुई प्रेमी प्रेमिका की मौत के बाद दोनों के परिजनों ने बैगर पुलिस को सूचना दिए ही गाँव के बाहर दोनों शवों को जला दिया।

इस पूरे मामले में युगान्तर प्रवाह से बातचीत करते हुए एसपी राहुल राज ने बताया कि किशोर और किशोरी की मौत की सूचना पुलिस को मिली है जिस पर मौक़े पर पुलिस भेज कर जांच की जा रही है।पुलिस की शुरुआती पूंछताछ में किशोर के परिजनों ने किशोर की मौत का कारण ठंड बताया है और किशोरी की  फांसी लगने से ।गांव में पुलिस द्वारा की गई तफ्तीश में पता चला है कि दोनों मरने वाले आपस मे प्रेमी प्रेमिका थे। अभी तक पुलिस को इस मामले में किसी की भी तरफ़ से रिपोर्ट नहीं की गई है फ़िर भी पुलिस घटना के कारणों का पता कर रही है औऱ जो भी आवश्यक विधिक कार्यवाही होगी वो की जाएगी।

30 Dec 2018 By Vishwa Deepak Awasthi

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: CMO डॉ. यूबी सिंह के खिलाफ डॉक्टरों ने खोला मोर्चा, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी ! कम समय में आरोपों से घिरे उदयभान Fatehpur News: CMO डॉ. यूबी सिंह के खिलाफ डॉक्टरों ने खोला मोर्चा, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी ! कम समय में आरोपों से घिरे उदयभान
फतेहपुर में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. उदयभान सिंह के खिलाफ चिकित्साधिकारियों में नाराजगी सामने आई है. डॉक्टरों ने प्रशासनिक हस्तक्षेप,...
आज का राशिफल 15 अगस्त 2026: इन राशियों को मिलेगा धन लाभ, जानें मेष से मीन तक का भविष्यफल
Fatehpur News: जब फहमीदा ने पूछा- कहां गई योगी सरकार? दबंगों की धमकी से घर छोड़ने को मजबूर दंपति, पुलिस पर संरक्षण देने का आरोप
Fatehpur News: फतेहपुर में भाजपा नेता अवधेश मिश्रा पर करोड़ों की धोखाधड़ी के आरोप, डीएम से शिकायत
Uttar Pradesh: फतेहपुर मेडिकल कॉलेज में करोड़ों खर्च, फिर भी MRI और CT Scan नहीं ! असुविधाओं से जूझ रहे मरीज
Fatehpur News: व्यापारी कुंभ में फतेहपुर से जाएंगे 100 व्यापारी, 20 गाड़ियों से लखनऊ कूच की तैयारी, बैठक में बनी रणनीति
आज का राशिफल 09 अगस्त 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, जानें सभी 12 राशियों का दैनिक भाग्यफल

Follow Us