Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फ़तेहपुर:शहर में दिन दहाड़े हुई किसान से पचास हज़ार की लूट-ख़ौफ़ के साए में शहरवासी!

फ़तेहपुर:शहर में दिन दहाड़े हुई किसान से पचास हज़ार की लूट-ख़ौफ़ के साए में शहरवासी!
लूट के बाद किसान से बात करते पुलिस कर्मी

लोन की किश्त जमा करने जा रहे एक किसान से दिनदहाड़े बदमाशों ने पचास हजार रुपये लूट लिए।पढ़े पूरी ख़बर...

फ़तेहपुर: चोर,उचक्कों,बदमाशों के लिए अब फतेहपुर शहर मुफ़ीद अड्डा बन चुका है। चोरों के हौसले इतने बुंलद हैं कि अब दिन दहाड़े ही वो किसी भी घटना को अंजाम दे देते हैं। पिछले कुछ समय से शहर में ऐसी कई चोरी,लूट,छिनैती की घटनाएं हो गईं हैं जिनका खुलासा पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है।
ताजा मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के नवीन मार्केट(निकट पत्थरकटा चौराहा) का है।जहां आज सुबह क़रीब साढ़े दस बजे दो बाइक सवार लुटेरों ने होरीलाल नाम के एक किसान से पचास हजार रुपये लूट लिए।
पीड़ित किसान ने बताया कि वह लोन के रुपये की किश्त चुकाने के लिए पचास हज़ार रुपए लेकर ईरिक्शे में बैठकर लोक अदालत जा रहा था तभी उसके साथ ही रिक्शे में बैठे एक लूटेरे ने नवीन मार्केट के पास से उसके जेब मे पड़े रुपयों को लूट लिया औऱ बगल में बाइक से चल रहे अपने दूसरे लूटेरे साथी के साथ बैठकर फ़रार हो गया।मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित किसान सुल्तानपुर घोष थाने के सैदपुर गाँव का है।घटना की जानकारी मिलते ही घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित किसान की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है।
वहीं दूसरी ओर दिन दहाड़े फतेहपुर में हो रही ऐसी घटनाओं से शहर वासी बुरी तरह से सहमे हुए हैं।

Tags:

Related Posts

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us