Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फ़तेहपुर:इंजीनियर हत्याकांड-मुख्य आरोपी ठेकेदार आयुष शर्मा पुलिस के हत्थे चढ़ा.!

फ़तेहपुर:इंजीनियर हत्याकांड-मुख्य आरोपी ठेकेदार आयुष शर्मा पुलिस के हत्थे चढ़ा.!
पुलिस की पकड़ में आयुष शर्मा

इंजीनियर अजय कुमार की हत्या का मुख्य आरोपी ठेकेदार आयुष शर्मा पुलिस के हत्थे चढ़ गया है..पढ़े पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर।

फ़तेहपुर: इंजीनियर अजय कुमार की हत्या का मुख्य आरोपी जीएमआर कम्पनी का ठेकेदार शुक्रवार सुबह थाना थरियांव पुलिस के हत्थे चढ़ गया। गौरतलब है कि इंजीनियर अजय कुमार की बीते 14 मई के दिन एकारी रेलवे नाका के पास बने जीएमआर प्लांट की तरफ़ जाते वक़्त थरियांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत बिलन्दा अतरहा मार्ग पर एकारी के नजदीक अज्ञात हमलावरों द्वारा हत्या कर दी गई थी।

यह भी पढ़े:फतेहपुर:इंजीनियर हत्याकांड-खुलासा:हत्या में शामिल दो अभियुक्तों को गिरफ़्तार कर पुलिस ने किया घटना का खुलासा..मास्टरमाइंड ठेकेदार सहित तीन अभियुक्त अभी भी फ़रार!

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में हत्या के खुलासे में लगी टीमों ने जनपद के ही मुखिया और लंबू को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया था।जबकि इस सनसनीखेज वारदात का मुख्य आरोपी ठेकेदार आयुष शर्मा व उसके दो साथी मनीष जाधव औऱ सुनील पुलिस की पकड़ से दूर थे।मुख्य आरोपियों के बैगर ही घटना का खुलासा कर देने से उस वक्त पुलिस के खुलासे को लेकर कई तरह के सवाल खड़े हुए थे।इसके बाद बीते सप्ताह पुलिस की उस वक्त भी जमकर किरकिरी हो गई  जब पुलिस को चकमा देकर शूटर मनीष जाधव ने कोर्ट मे सरेंडर कर दिया और पुलिस हाँथ मलती रह गई।

यह भी पढ़े:फतेहपुर:शौच के लिए खेतों की तरफ़ गए अधेड़ का शव मिलने से सनसनी.!

लेक़िन शुक्रवार सुबह थरियांव पुलिस को मुखबिर के जरिए इस बात की जैसे ही भनक लगी कि ठेकेदार आयुष शर्मा कोर्ट में सरेंडर करने वाला है तो पुलिस में उसके पहले ही उसे थरियांव थाना क्षेत्र के अतरहा मोड़ पर स्थित एक ढाबे के पास से गिरफ्तार कर लिया है।लेक़िन इस हत्याकांड का पांचवा आरोपी सुनील जाधव अभी भी फ़रार है। आपको बता दे कि इस हत्याकांड में मारे गए इंजीनियर अजय कुमार रेलवे के दोहरीकरण का काम करा रही जीएमआर कम्पनी के सुपर विजन के लिए नियुक्त कम्पनी सिस्टा में बतौर इंजीनियर काम कर रहे थे।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
फतेहपुर के महर्षि विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम...
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Pitru Paksha 2026: आज से शुरू हुआ पितृपक्ष, जानिए 15 दिनों में क्या करें, क्या न करें, तर्पण-श्राद्ध के नियम और पूरा कैलेंडर

Follow Us