Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

CRIME:सीआईडी सीरियल देख रची थी साज़िश,प्रेमिका की चाहत में उसके बेटे का ही क़त्ल कर दिया.!

CRIME:सीआईडी सीरियल देख रची थी साज़िश,प्रेमिका की चाहत में उसके बेटे का ही क़त्ल कर दिया.!
आरोपी युवक।फ़ोटो साभार-गूगल

प्रेमिका से शादी करने के लिए उसके ही दस साल के बेटे को अगवा कर प्रेमी ने हत्या कर दी,ताकि वह उससे शादी कर सके।आरोपी ने यह खतरनाक साज़िश सीआईडी सीरियल देखकर रची थी..ये पूरा मामला दक्षिणी दिल्ली इलाके का है.पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर..

डेस्क:दक्षिणी दिल्ली में एक सनसनीखेज वारदात हुई है।यहाँ एक युवक ने दस साल के लड़के की अपरहण करने के बाद हत्या कर दी।पुलिस हिरासत में आरोपी युवक ने हत्या करने के पीछे की जो वजह बताई है।उसको सुनकर पुलिस भी हैरान हो गई है।

क्यों दिया घटना को अंजाम..

संजय कालोनी के रहने वाले आरोपी युवक बिट्टो (22) ने बताया कि पति से अलग होकर रह रही एक विवाहित महिला से वह प्रेम करता है।औऱ उससे शादी भी करना चाहता था लेक़िन महिला अपने दस साल के बेटे की वजह से शादी करने को राजी नहीं थी।इसी के चलते बच्चे को रास्ते से अलग करने के लिए उसने अपरहण किया औऱ उसकी हत्या कर शव तालाब में फेंक दिया।

औऱ वह महिला के साथ बच्चे को ढूढ़ने का नाटक करता था।पुलिस को जब बच्चे का शव बरामद हुआ औऱ उन्होंने महिला से पूछताछ शुरू की तो बिट्टो का नाम प्रकाश में आया।पुलिस ने बिट्टो को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो आरोपी बिट्टो ने अपना जुर्म क़बूल किया।

सीआईडी देख रची थी साज़िश..

आरोपी ने यह भी बताया कि उसने पूरा प्लान टीवी पर आने वाले क्राइम शो सीआईडी को देखकर बनाया था।बच्चे को अगवा करने के बाद उसी दिन बच्चे की गला घोंट हत्या कर दी थी।और शव को अटैची में बन्दकर तालाब में फेंक दिया था।

Tags:

Related Posts

Latest News

UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
उत्तर प्रदेश पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप 2026-27 के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है. दशमोत्तर (कक्षा 11 और 12 को छोड़कर) छात्रवृत्ति...
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट
आज का राशिफल 26 अक्टूबर 2026: कुंभ राशि के लिए बेहतर होगा समय, जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल
Kanpur News: कानपुर में अपने देवर के प्राइवेट पार्ट को भाभी ने दांतों से काट डाला! डॉक्टरों को लगाने पड़े 55 टांके
UP School Holiday: यूपी में 26 अक्टूबर को स्कूलों की छुट्टी, इस वजह से योगी सरकार ने किया बड़ा ऐलान

Follow Us