Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Brutal Murder In Meerut: पांच दिनों से लापता युवक का तीन हिस्सों में कटा मिला शव ! प्रेम-प्रसंग के मामले में हत्या की आशंका

Brutal Murder In Meerut: पांच दिनों से लापता युवक का तीन हिस्सों में कटा मिला शव ! प्रेम-प्रसंग के मामले में हत्या की आशंका
लापता युवक की मिली कटी हुई लाश, image credit original source

Meerut News

यूपी के मेरठ (Meerut) से एक बेहद डरावना मामला देखने को मिला. ग्रेटर नोएडा के दनकौर थाना क्षेत्र के मंडपा गांव में रहने वाले युवक की तीन हिस्सों में कटी लाश मेरठ (Meerut) में मिली. युवक पिछले 5 दिनों से लापता था. पुलिस ने इस मामले में शादीशुदा महिला को हिरासत में लिया है.

5 दिनों से लापता युवक की तीन हिस्सों में मिली कटी लाश

उत्तर प्रदेश के मेरठ में हुई इस भयावह घटना के बाद हड़कम्प मच गया. ग्रेटर नोएडा के मंडपा गांव में रहने वाले सोहेल नाम के युवक की सर कटी लाश मेरठ से बरामद हुई. जानकारी के मुताबिक मृतक युवक पिछले 5 दिनों से लापता था परिजनों ने उसकी रिपोर्ट भी दर्ज करा रखी थी, लेकिन अब उस युवक का शव मिलने से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. मेरठ पुलिस ने मृतक की शिनाख्त करते हुए शव को ग्रेटर नोएडा पुलिस को सौंप दिया वहीं अब सोहेल के परिजनों ने आरोप लगाते हुए कहा है कि उनके बेटे की हत्या की गई है.

greater_noida_youth_missing_found_dead_body
युवक की हत्या कर फेंका गया शव, प्रतीकात्मक, Image credit original source

परिजनों में मचा कोहराम

जानकारी के मुताबिक थाना दनकौर क्षेत्र के मंडपा गांव में रहने वाला 21 वर्षीय सोहेल 8 फरवरी को घर से अचानक लापता हो गया था. जिसके बाद परिजनों ने रविवार के दिन अपने बेटे की गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज करवाई थी. पुलिस भी लगातार सोहेल को ढूंढने का प्रयास कर रही थी, लेकिन फिर एक दिन मेरठ लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में एक अज्ञात शव मिला इसके बाद पुलिस ने इस अज्ञात शव की शिनाख्त करने के उद्देश्य से सोशल मीडिया का सहारा लिया उधर दूसरी तरफ ग्रेटर नोएडा पुलिस ने मेरठ पुलिस से संपर्क साधा जिसके बाद परिजनों ने उस अज्ञात शव की पहचान अपने बेटे सोहेल के रूप में कर ली है.

शव की हालत देखकर रो पड़े परिजन

शव की हालत देखकर परिजन फफक कर रो पड़े. दरअसल सोहेल के शव को तीन हिस्सों में काटने के साथ-साथ गर्दन भी काटकर कर बोरे में भरकर फेंका गया था. आस-पड़ोस के लोगों की माने तो पिछले कई महीनों से मृतक सोहेल का गांव में रहने वाली एक शादीशुदा महिला के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था प्रेम प्रसंग के चलते महिला का अपने पति के साथ तलाक भी हो चुका है.

इसके बाद महिला का एक बार फिर मेरठ के रहने वाले एक शख्स के साथ उसका विवाह भी हो चुका है लेकिन इस पूरे मामले में सबसे चौका देने वाली बात यह है कि महिला की शादी जिस क्षेत्र में हुई है इस क्षेत्र में सोहेल का शव भी बरामद किया गया है, ऐसे में पुलिस को आशंका है कि प्रेम प्रसंग के चलते ही उसकी हत्या की गई होगी. फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस ने महिला को आरोपी बनाते हुए हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

महिला को हिरासत में लेकर कर रही है पूछताछ

वहीं इस पूरे मामले को लेकर पुलिस ने बताया कि मृतक सोहेल ग्रेटर नोएडा का रहने वाला था, लेकिन उसका शव मेरठ में मिला है इसलिए इस पूरे मामले की जांच मेरठ पुलिस ही कर रही है लेकिन इस पूरे मामले में महिला की भूमिका भी संदिग्ध लग रही है जिसे हिरासत में लेकर पूछताछ भी की जा रही है क्योंकि महिला का ससुराल भी उसी जगह पर है जहां पर सोहेल का शव बरामद किया गया है हत्या की इस गुत्थी को सुलझाने के लिए पुलिस की कई टीमें लगातार जुटी हुई है.

Related Posts

Latest News

फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर आरटीओ कार्यालय के पास बुधवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया....
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट
आज का राशिफल 26 अक्टूबर 2026: कुंभ राशि के लिए बेहतर होगा समय, जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल

Follow Us