Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP:कोरोना संक्रमित मरीज़ मिलने के बाद इलाक़ा सील करने पहुंचीं टीम पर हमला..कई थानों का फोर्स पहुंचा..!

UP:कोरोना संक्रमित मरीज़ मिलने के बाद इलाक़ा सील करने पहुंचीं टीम पर हमला..कई थानों का फोर्स पहुंचा..!
फ़ोटो साभार गूगल

यूपी के मेरठ में शनिवार सुबह पुलिस और प्रशासनिक टीम पर उपद्रवियों ने हमला कर दिया..पढ़े युगान्तर प्रवाह पर क्या है पूरा मामला..

मेरठ:जहां एक ओर देश में कोरोना से वीर योद्धाओं की तरह लड़ रहे हमारे पुलिस के जवान, डॉक्टरों और प्रशासनिक कर्मचारियों व अधिकारियों के स्वागत में लोग कंही पुष्प वर्षा कर रहें, कंही तालियों से स्वागत किया जा रहा है।लेक़िन देश में कुछ ऐसे भी अराजक तत्व हैं जो इन योद्धाओं को ही नहीं बख्श रहें हैं।

ये भी पढ़े-कोरोना:लॉकडाउन पर केंद्र के फैसले का इंतजार..दिल्ली, यूपी, पंजाब समेत कई राज्य पक्ष में..!

ताज़ा मामला यूपी के मेरठ ज़िले का है।यहाँ शनिवार सुबह कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के बाद हॉटस्पॉट घोषित हुए इलाके को सील करने पहुंची टीम पर ही लोगों ने विरोध करते हुए हमला कर दिया।(people stone pelting on police in meerut)

हिंदुस्तान न्यूज़ वेबसाइट में छपी खबर के अनुसार महाराष्ट्र से तीन जमाती 24 फरवरी को मेरठ में आए थे। वह देहली गेट थाना क्षेत्र में जली कोठी के पास दरी वाली मस्जिद में रुके हुए थे। शुक्रवार को तीनों जमातियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। शनिवार सुबह दिल्ली गेट थाने के प्रभारी रविंद्र सिंह फोर्स लेकर जली कोठी स्थित एक गली को सील करने के लिए गए थे। इस दौरान वहां पर सिटी मजिस्ट्रेट भी मौजूद थे। पुलिस जैसे ही लकड़ी की बल्लियां और बैरियर लेकर पहुंची तो वहां रहने वाले कुछ लोगों ने इसका विरोध कर दिया। भीड़ ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पथराव शुरू कर दिया।

ये भी पढ़े-कोरोना:यहाँ लॉकडाउन तोड़ सड़को पर उपद्रव करने लगे मजदूर..आगज़नी औऱ तोड़फोड़ भी की..!

पुलिस टीम पर हमले की सूचना पर ज़िले के कई थानों का फोर्स मौक़े पर पहुंच गया।पुलिस ने सभी उपद्रवियों को खदेड़ दिया है।मौक़े पर फिलहाल शांति है।औऱ इलाके में भारी पुलिस बल की तैनाती कर इलाके को सील किया गया है।

हमले में मुकेश कुमार नाम के दरोगा पत्थर लगने की वजह से चोटिल हो गए हैं।इसके अलावा सिटी मजिस्ट्रेट और थाना प्रभारी को भी पत्थर लगे हैं।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
फतेहपुर के मलवां थाना क्षेत्र में गैस सिलेंडर विस्फोट से दो मंजिला मकान पल भर में मलबे में बदल गया....
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Pitru Paksha 2026: आज से शुरू हुआ पितृपक्ष, जानिए 15 दिनों में क्या करें, क्या न करें, तर्पण-श्राद्ध के नियम और पूरा कैलेंडर
UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष
आज का राशिफल 21 सितंबर 2026: भगवान भोलेनाथ की कृपा से बनेंगे काम, जानिए आज का दैनिक राशिफल

Follow Us