Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

CM Yogi OSD Death: मुख्यमंत्री योगी के ओएसडी की सड़क हादसे में मौत पत्नी अस्पताल में भर्ती

CM Yogi OSD Death: मुख्यमंत्री योगी के ओएसडी की सड़क हादसे में मौत पत्नी अस्पताल में भर्ती
पत्नी के साथ मोती लाल सिंह (फाइल फोटो)

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ओएसडी की गुरुवार देर रात बस्ती ज़िले में सड़क हादसे में मौत हो गई है.घटना देर रात करीब एक बजे की है.वह पत्नी के साथ गोरखपुर से लखनऊ जा रहे थे.हादसे में पत्नी भी गम्भीर रूप से घायल हो गईं हैं.उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. (CM Yogi Adityanath OSD Death accident in basti)

CM OSD Moti Lal Singh: मुख्यमंत्री योगी के ओएसडी मोती लाल सिंह की गुरुवार देर रात सड़क हादसे में मौत हो गई. उनके साथ गाड़ी में मौजूद पत्नी भी गम्भीर रूप से घायल हो गईं हैं, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय गोरखपुर (CM Office Gorakhpur) के ओएसडी मोती लाल सिंह (OSD Moti Lal Singh) गुरुवार रात गोरखपुर से लखनऊ अपनी चार पहिया गाड़ी से आ रहे थे. साथ में पत्नी भी मौजूद थीं.

गाड़ी जब बस्ती ज़िले (Basti Road Accident) के खजौला के पास पहुँचीं तो नेशनल हाइवे में किसी आवारा पशु को बचाने के चक्कर में गाड़ी अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी के आगे के हिस्से के परखच्चे उड़ गए. बताया जा रहा है कि मोती लाल सिंह (Moti Lal Singh) की घटना स्थल पर ही मौत हो गई थी. उनकी पत्नी औऱ ड्राइवर को गम्भीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

मुख्यमंत्री योगी ने हादसे पर दुःख जताया है. योगी आदित्यनाथ ऑफिस (Yogi Adityanath Office) के आधिकारिक ट्वीटर हैंडल द्वारा लिखा गया है कि-"CM श्री @myogiadityanath जी महाराज ने मा. मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय, गोरखपुर के श्री मोती लाल सिंह जी के सड़क दुर्घटना में दुःखद निधन पर शोक प्रकट किया है.महाराज जी ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं.ॐ शांति!

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
फतेहपुर कलक्ट्रेट परिसर में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाकर नारेबाजी करने के मामले में शहर कोतवाली पुलिस...
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Follow Us