Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Bareilly Honeytrap News : हनीट्रैप के जाल में फंस गए रिटायर्ड दरोगा,बदनामी के डर से भेज दी रकम

Bareilly Honeytrap News : हनीट्रैप के जाल में फंस गए रिटायर्ड दरोगा,बदनामी के डर से भेज दी रकम
बरेली में रिटायर्ड दरोगा हनीट्रैप के फंसे जाल में

बरेली में हनीट्रैप के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है.डॉक्टर के बाद अब रिटायर्ड दरोगा हनीट्रैप के जाल में फंस गए हैं.यहां अंजान लड़की ने दरोगा को पहले वाट्सअप वीडियो कॉल किया और अपना न्यूड वीडियो दरोगा के साथ एडिट कर वायरल करने की धमकी दी.जिसपर दरोगा ने बदनामी के चलते कई बार में रकम ट्रांसफर कर दी.बाद में ठगी का शक गहराया तो पुलिस का दरवाजा खटखटाया.


हाईलाइट्स

  • बरेली में हनीट्रैप के मामलों में हो रहा इजाफा, अब रिटायर्ड दरोगा हनीट्रैप का हुए शिकार
  • कुछ दिन पहले डाक्टर की सदमे से हुई थी मौत, रिटायर्ड दरोगा को भेजे एडिट कर लड़की ने न्यूड वीडियो
  • बदनामी के डर से सवा लाख भेज दिए,शक गहराया तो पुलिस से की शिकायत

retired inspector is trapped in the trap of honeytrap : आये दिन सरकारी अफसर,डॉक्टर व रिटायर्ड सरकारी पुलिस अफसर हनीट्रैप के शिकार हो रहे हैं.अनजान लड़कियां ऐसे लोगों को अपने जाल में फंसाकर मीठी बातों में उलझाकर उन्हें करीब लाती हैं.और फिर शुरू होता है ब्लैकमेलिंग का गोरखधंधा.ब्लैकमेलिंग के जरिये न जाने ऐसे गिरोहों ने कितने लोगों को ठगा है.बरेली शहर में इनके गिरोह का आतंक बना हुआ है.कई वारदाते सामने आ चुकी हैं. अब रिटायर्ड दरोगा के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ..

फ्रॉड वीडियो कॉल से रिटायर्ड दरोगा को फंसाया जाल में

बरेली के कैंट थाना क्षेत्र निवासी रिटायर्ड दरोगा आनन्द मिश्रा हनीट्रैप का शिकार हो गए.जिसके बाद उन्होंने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है.दरअसल रिटायर्ड दरोगा के पास 11 मार्च 2023 को एक वाट्सअप वीडियो कॉल आयी थी.रिसीव करने पर उस लड़की ने बात की और कुछ देर बाद उसने अपने न्यूड वीडियो दरोगा के साथ एडिट कर भेज दिया. जबकि दरोगा का कहना है कि मैने अपने कपड़े नही उतारे थे.

फिर शुरु हुआ ब्लैकमेलिंग करना

दरोगा ने बताया कि युवती अपना न्यूड एडिट हुआ वीडियो भेजने के बाद मेसेज कर ब्लैकमेल करने लगी और उसने 20 लाख रुपये मांगे.मैंने कहा कि ये गलत है.तो अन्य नम्बरों से भी धमकियां आने लगीं.डर और बदनामी की वजह से कुछ रकम ट्रांसफर कर दी.फिर भी धमकियों का सिलसिला जारी रहा.

अन्य नम्बरों से आने लगे फोन,एक ने डीसीपी बनकर की बात

अन्य नम्बरों से भी धमकियां आने लगी.जिसमें एक ने तो अपने आप को डीसीपी बताकर कॉल किया. और कहा कि मैं तुम्हारी मदद करना चाहता हूं और पैसे ट्रांसफ़र करने के लिए कहा.समाज में बदनामी के डर की वजह से मैंने उसे कई बार में पैसे ट्रांसफर कर दिए.वीडियो सोशल साइट्स और एप पर डिलीट कराए जाने पर 57 हज़ार रुपये लिए.इस तरह से करीब 1.72 लाख रुपये उन्हें ट्रांसफ़र कर दिए गए.लेकिन मुझे शक भी हुआ.शायद मेरे साथ फ्रॉड किया जा रहा है.जिसके बाद रिटायर्ड दरोगा ने पुलिस का दरवाजा खटखटाया.

एसएसपी ने कहा सख्त कार्यवाई की जाएगी

एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि इनका मामला आया है.पहले भी ऐसे कई मामले आये हैं.ऐसे मामलों की पहले भी सूचनाएं मिली थीं.ऐसे गिरोह पर सख्ती से काम किया जा रहा है.किसी को छोड़ा नहीं जाएगा.जल्द ही ऐसे गिरोहों को पकड़ा जाएगा और सख्त कार्यवाई की जाएगी.

Related Posts

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us