Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Janmashtami 2021 Date: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की सही तारीख़ महत्व औऱ पूजा औऱ श्रृंगार विधि जानें यहाँ

Janmashtami 2021 Date: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की सही तारीख़ महत्व औऱ पूजा औऱ श्रृंगार विधि जानें यहाँ
Janmashtami 2021 Date : सम्बंधित फ़ोटो साभार-इंटरनेट

श्री कृष्ण जन्माष्टमी इस साल 30 अगस्त को मनाई जाएगी।भाद्र मास के कृष्ण पक्ष की अष्ठमी तिथि को यह पर्व पूरे देश में हर साल बड़े ही धूमधाम औऱ हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है. Janmashtami 2021 Kab Hai Janmashtami 2021 Date Janmasthmi Puja Vidhi

Janmashtami 2021 Date: श्री कृष्ण जन्मोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई है। कृष्ण कन्हैया का जन्मदिवस मनाने के लिए लोग अपने अपने घरों में विशेष तैयारी करते हैं। हर साल भाद्र मास के कृष्ण पक्ष की अष्ठमी तिथि को यह पर्व मनाया जाता है। इस साल श्री कृष्ण जन्माष्टमी (janmashtami 2021 Date ) 30 अगस्त को मनाई जाएगी। आइए जानतें हैं इस पर्व का महत्व औऱ पूजा विधि.Janmashtami 2021 puja vidhi Janmashtami ka mahtav Janmashtami katha

हिन्दू धर्म शास्त्रों के अनुसार भाद्र (भादों)  मास के कृष्ण पक्ष की अष्ठमी तिथि को भगवान श्री कृष्ण का जन्म मथुरा में कंस की जेल में हुआ था।कंस के आतंक से भयभीत पिता वासुदेव रातों रात यमुना को पार कर बाल गोपाल श्री कृष्ण को नंदगांव में यशोदा औऱ नंद बाबा के यहाँ छोड़ आए थे। और अगले दिन वहाँ कृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया था।श्रद्धालु इस दिन पूरा दिन उपवास (व्रत) रखकर भगवान कृष्ण की पूजा अर्चना करते हैं। और मध्य रात्रि (12 बजे) में श्री कृष्ण जन्मोत्सव मनाते हैं। Janmashtami 2021 Kab Hai Janmashtami 2021 Date janmashtami 2021 in mathura janmashtami puja vidhi janmashtami 2021 india

हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि 29 अगस्त दिन रविवार को रात 11 बजकर 25 मिनट से शुरू होगी, जो कि 30 अगस्त को देर रात 1 बजकर 59 मिनट पर समाप्त होगी। कहा जाता है कि भगवान श्रीकृष्ण का जन्म आधी रात को हुआ था और व्रत उदया तिथि में रखना उत्तम माना जाता है। इसलिए श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 30 अगस्त को ही मनाना उत्तम है। Shree Krishna Janmashtami 2021 Date

पूरे दिन के व्रत के उपरांत मध्य रात्रि को भगवान के बाल स्वरूप की पूजा अर्चना की जाती है। इस साल पूजा का शुभ मुहूर्त 30 अगस्त की रात 11 बजकर 59 मिनट से देर रात 12 बजकर 44 मिनट तक रहेगा। बाल गोपाल के पूजा की कुल अवधि 45 मिनट है। इसी बीच पूजा करने से विशेष लाभ होगा। Janmashtami 2021 date in India Calendar

Read More: आज का राशिफल 07 अगस्त 2026: तुला समेत इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें सभी 12 राशियों का दैनिक भाग्यफल

पूजा विधि.. Janmashtami Puja Vidhi

Read More: आज का राशिफल 09 अगस्त 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, जानें सभी 12 राशियों का दैनिक भाग्यफल

जन्माष्ठमी को पूरा दिन व्रत रखकर भगवान श्री कृष्ण का ध्यान किया जाता है। औऱ मध्य रात्रि में भगवान के बाल स्वरूप की पूजा की जाती है। इस दिन कुछ मन्त्रो का जाप करना भी विशेष लाभकारी होता है। ये मंत्र इस प्रकार हैं...

Read More: आज का राशिफल 26 अक्टूबर 2026: कुंभ राशि के लिए बेहतर होगा समय, जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल

1-कृं कृष्णाय नमः

2-गोवल्लभाय स्वाहा

3-क्लीं ग्लौं क्लीं श्यामलांगाय नमः

4-ॐ नमो भगवते श्रीगोविन्दाय

5-ॐ नमो भगवते नन्दपुत्राय आनन्दवपुषे गोपीजनवल्लभाय स्वाहा

कैसे करें श्रंगार..

जन्माष्ठमी के दिन भगवान श्री कृष्ण के श्रृंगार में फूलों का अधिक प्रयोग करें।पीले रंग के वस्त्र, गोपी चन्दन और चन्दन की सुगंध से भी श्रृंगार करें। काले रंग का प्रयोग बिल्कुल भी न करें। न काले रंग का कोई फूल चढ़ाएं औऱ न ही कोई काला कपड़ा उस दिन पूजा वाले स्थान में श्री कृष्ण भगवान के पास रखें वैजयंती के फूल कृष्ण जी को अर्पित करना सर्वोत्तम होगा। यदि सम्भव हो तो वैजयंती के फूलों से ही भगवान श्री कृष्ण का श्रृंगार करें। Janmashtami 2021 puja vidhi

Tags:

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका
फतेहपुर में शहर की बदहाल सफाई व्यवस्था, सड़कों पर कूड़े के ढेर और गड्ढों को देखकर प्रयागराज मंडल के मंडलायुक्त...
Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Follow Us