Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Aaj Ka Rashifal 14 April 2025: आज का राशिफल किसके लिए खोलेगा उन्नति का दरवाजा ! जाने सभी का दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 14 April 2025: आज का राशिफल किसके लिए खोलेगा उन्नति का दरवाजा ! जाने सभी का दैनिक राशिफल
आज का राशिफल: Image Credit Original Source

Aaj ka rashifal in hindi

Aaj Ka Rashifal 14 April 2025: आज वैशाख कृष्ण द्वितीया तिथि है। पंडित गोविंद शास्त्री जी के अनुसार, कई राशियों को आज लाभ, तरक्की और प्रेम में सफलता मिलेगी, जबकि कुछ को स्वास्थ्य व खर्चों में सावधानी रखनी होगी। उपायों के साथ दिन को शुभ बनाया जा सकता है।

Aaj Ka Rashifal 14 April 2025: आज सोमवार को वैशाख मास के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है। पंचांग के अनुसार ये समय आध्यात्मिक उन्नति और कर्मों के फल देने वाला माना गया है। आज का दिन कुछ राशियों के लिए सौभाग्य का संदेश लेकर आया है, तो कुछ को स्वास्थ्य, खर्च या पारिवारिक मामलों में विशेष ध्यान देना होगा। जानिए पंडित गोविंद शास्त्री जी के अनुसार सभी राशियों का दैनिक राशिफल।

मेष राशि (Aries)

आज आपका आत्मविश्वास और प्रभाव दूसरों को आकर्षित करेगा। कार्यस्थल पर आपकी उपस्थिति मायने रखेगी। प्रेम संबंधों में संतुलन रहेगा और संतान से सुखद समाचार मिल सकते हैं। जीवनसाथी का साथ और परिवार का सहयोग आपको भावनात्मक संबल देगा। व्यवसाय में बढ़ोत्तरी के संकेत हैं। सूर्य को जल अर्पित करें, दिन शुभ रहेगा।

वृषभ राशि (Taurus)

विरोधी आपके लिए योजनाएं बना सकते हैं, लेकिन आपकी चतुराई और आत्मबल से वे निष्फल रहेंगी। सरकारी कार्यों में विवाद से बचें। सिर दर्द या आंखों की परेशानी हो सकती है। प्रेम जीवन थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। व्यापार सामान्य है। तांबे की वस्तु का दान करें, राहत मिलेगी।

मिथुन राशि (Gemini) 

बच्चों की सेहत को लेकर चिंता बनी रह सकती है। प्रेम संबंधों में छोटी-छोटी बातों से टकराव हो सकता है। मानसिक तनाव महसूस हो सकता है, ध्यान और संयम जरूरी है। व्यवसाय की स्थिति सामान्य है। शनिदेव को नित्य प्रणाम करें, मानसिक शांति मिलेगी।

Read More: 12 जुलाई 2026 का राशिफल: इन राशियों को अचानक मिल सकती है खुशखबरी ! जानिए मेष से मीन तक का राशिफल

कर्क राशि (Cancer)

स्वास्थ्य में पहले से सुधार आएगा। व्यापार में अप्रत्याशित लाभ के संकेत हैं। प्रेम और संतान से जुड़े मामले अनुकूल रहेंगे। हालांकि घरेलू विवाद से मन विचलित हो सकता है। लाल रंग की वस्तु पास रखें, दिन बेहतर बीतेगा।

Read More: 14 जुलाई 2026 का राशिफल: इन राशियों के जातकों का अटका काम सुलझेगा, जानिए मेष से मीन तक दैनिक भाग्यफल

सिंह राशि (Leo)

आपकी मेहनत रंग लाएगी। पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। स्वास्थ्य में सुधार और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। प्रेम जीवन और संतान से जुड़ी बातों में संतुलन बना रहेगा। व्यापार अत्यंत लाभकारी स्थिति में रहेगा। नीली वस्तु का दान करें।

Read More: आज का राशिफल 16 अगस्त 2026: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा रविवार का दिन, किसे मिलेगा धन और करियर में लाभ

कन्या राशि (Virgo)

आज धन का आगमन होगा और पारिवारिक माहौल भी सकारात्मक रहेगा। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है, विशेषकर पाचन से संबंधित परेशानियां हो सकती हैं। प्रेम और संतान से जुड़े मामलों में राहत है। निवेश करने से अभी बचें। हरी वस्तु पास रखें।

तुला राशि (Libra)

आपमें एक नई ऊर्जा का संचार होगा। कार्यों में गति आएगी। स्वास्थ्य में थोड़ा उतार-चढ़ाव हो सकता है लेकिन चिंता की बात नहीं। प्रेम और संतान से संतोषजनक समाचार मिल सकते हैं। व्यवसाय स्थिर गति से आगे बढ़ेगा। हरी वस्तु अपने पास रखें।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

मन अशांत रहेगा और अनावश्यक खर्चों की अधिकता रहेगी। स्वास्थ्य में सुधार है, लेकिन मानसिक बेचैनी बनी रहेगी। प्रेम जीवन और संतान पक्ष संतोषजनक रहेगा। व्यापार की स्थिति सामान्य है। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि (Sagittarius)

पुराने निवेश या स्त्रोत से धन लाभ संभव है। नए अवसर भी दस्तक देंगे। यात्रा की संभावना है, लेकिन सेहत को लेकर सावधान रहें। प्रेम और संतान से जुड़ी स्थितियां सामान्य हैं। व्यापार में वृद्धि के संकेत हैं। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि (Capricorn)

अगर आप किसी कानूनी विवाद में उलझे हैं तो राहत के संकेत हैं। वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन और संतान दोनों में सकारात्मकता बनी रहेगी। व्यवसाय में लाभ मिलेगा। मां काली को प्रणाम करें।

कुंभ राशि (Aquarius)

आपके अधूरे कार्य आज पूरे हो सकते हैं। नौकरी या व्यवसाय में सफलता का संकेत है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। हालांकि प्रेम और संतान पक्ष थोड़े उतार-चढ़ाव वाले हो सकते हैं। हरी वस्तु अपने पास रखें, सौभाग्य मिलेगा।

मीन राशि (Pisces)

आज परिस्थितियां आपके प्रतिकूल हो सकती हैं। सेहत और मानसिक स्थिति पर ध्यान दें। प्रेम जीवन और संतान से संबंधित मामलों में थोड़ा तनाव रह सकता है। व्यापार सामान्य रहेगा। मां काली को सफेद वस्तु अर्पित करें, संकट से राहत मिलेगी।

Latest News

Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज रविवार 27 सितंबर 2026 को सरकारी बैंक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक (RRB) खुले रहेंगे. RBI के निर्देश के बाद...
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Pitru Paksha 2026: आज से शुरू हुआ पितृपक्ष, जानिए 15 दिनों में क्या करें, क्या न करें, तर्पण-श्राद्ध के नियम और पूरा कैलेंडर
UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष
आज का राशिफल 21 सितंबर 2026: भगवान भोलेनाथ की कृपा से बनेंगे काम, जानिए आज का दैनिक राशिफल
Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा

Follow Us