Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Aaj Ka Rashifal 11 March 2025: आज बजरंग बली के दिन इन राशियों को मिलेगी खुशखबरी, जानें सभी 12 राशियों का हाल 

Aaj Ka Rashifal 11 March 2025: आज बजरंग बली के दिन इन राशियों को मिलेगी खुशखबरी, जानें सभी 12 राशियों का हाल 
आज का राशिफल: Image Credit Original Source

Aaj ka rashifal in hindi

Aaj Ka Rashifal 11 March 2025: आज का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। खासतौर पर कर्क और मेष राशि के लोगों को आज खुशखबरी मिलने की संभावना है। वहीं, कुंभ राशि वालों को निवेश में सतर्कता बरतनी चाहिए।

Aaj Ka Rashifal 11 March 2025: हिंदू पंचांग के अनुसार, आज फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है। ग्रहों की चाल के मुताबिक, मंगलवार को कुछ राशि वालों को खुशखबरी मिलने के योग हैं, तो कुछ राशियों के लिए दिन सामान्य रहेगा। कर्क राशि वालों के लिए धन कमाने का अच्छा समय है, वहीं कुंभ राशि वालों को निवेश में जल्दबाजी से बचना चाहिए।

आज का राशिफल प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित गोविंद शास्त्री जी द्वारा ग्रह-नक्षत्रों के आधार पर तैयार किया गया है। आइए जानते हैं मेष से मीन राशि तक का दैनिक राशिफल और दिन की खास भविष्यवाणियां।

मेष राशि (Aries) – आज खुशी के पल बिताएंगे

आज का दिन आपके लिए उत्साह और सकारात्मकता से भरा रहेगा। आप दूसरों के साथ अपने खुशियों के पल साझा करेंगे, जिससे मानसिक शांति मिलेगी। व्यवसाय से जुड़े लोगों को आज कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़ सकता है, जो भविष्य में लाभदायक होगा। आर्थिक मदद के लिए जीवनसाथी आपका साथ देगा। आज की सलाह: भगवान कृष्ण की पूजा करें, जिससे घर में सुख-शांति बनी रहे। भाग्यशाली रंग: सफेद, लकी नंबर: 66

वृषभ राशि (Taurus) – खर्च बढ़ेगा, धन आगमन भी होगा

आज आपको अपने खर्चों पर काबू रखना होगा। घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है, जिससे खर्चों में वृद्धि होगी, लेकिन साथ ही धन लाभ के भी योग हैं। परिवार और दोस्तों के साथ यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं। आज की सलाह: महिलाओं का सम्मान करें, इससे करियर और व्यवसाय में सफलता मिलेगी। भाग्यशाली रंग: लाल, लकी नंबर: 12

Read More: आज का राशिफल 05 अगस्त 2026: सिंह राशि वालों को मिलेगा सम्मान, तुला और मकर राशि के लोग रहें सतर्क

मिथुन राशि (Gemini) – दिन की शुरुआत आर्थिक झटके से हो सकती है

आज का दिन मानसिक रूप से सकारात्मक बने रहने की जरूरत है। सुबह आर्थिक नुकसान होने की संभावना है, लेकिन दिन के अंत तक स्थितियां सुधरेंगी। घर के सदस्यों के साथ समय बिताने से मन शांत रहेगा। आज की सलाह: काले कुत्ते को रोटी खिलाएं, भाग्यशाली रंग: काला, लकी नंबर: 55

Read More: आज का राशिफल 09 अगस्त 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, जानें सभी 12 राशियों का दैनिक भाग्यफल

कर्क राशि (Cancer) – धन कमाने के लिए अच्छा समय

आज का दिन आपके लिए फाइनेंशियली फायदेमंद रहेगा। धन प्राप्ति के अच्छे अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है, जो आगे चलकर तरक्की दिलाएगी। पारिवारिक जीवन में शांति बनी रहेगी। आज की सलाह: शिवलिंग पर जल चढ़ाएं, जिससे घर में समृद्धि आएगी। भाग्यशाली रंग: आसमानी, लकी नंबर: 90

Read More: आज का राशिफल 15 अगस्त 2026: इन राशियों को मिलेगा धन लाभ, जानें मेष से मीन तक का भविष्यफल

सिंह राशि (Leo) – बुरी आदतों से बचें, स्वास्थ्य पर ध्यान दें

आज आपको अपनी सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। नशे से दूर रहें, क्योंकि इससे आर्थिक और स्वास्थ्य दोनों पर असर पड़ सकता है। प्रेमी या जीवनसाथी के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा, जिससे रिश्ते मजबूत होंगे। आज की सलाह: गरीबों को भोजन दान करें, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। भाग्यशाली रंग: पीला, लकी नंबर: 88

कन्या राशि (Virgo) – तनाव से मुक्ति मिलेगी

आज आपका पुराना तनाव दूर होगा। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में राहत मिल सकती है। बच्चों के साथ समय बिताना फायदेमंद रहेगा। निवेश को लेकर सतर्क रहें और सोच-समझकर निर्णय लें। आज की सलाह: ब्राह्मण को कच्ची हल्दी दान करें, खुशियां आएंगी। भाग्यशाली रंग: पीला, लकी नंबर: 22

तुला राशि (Libra) – शादी के प्रस्ताव आ सकते हैं

आज आपके अंदर आत्मविश्वास बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अविवाहित लोगों के लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। आज की सलाह: छोटे बच्चों को चॉकलेट और सफेद मिठाई बांटें, इससे धन लाभ होगा। भाग्यशाली रंग: सफेद, लकी नंबर: 25

वृश्चिक राशि (Scorpio) – खर्चों पर नियंत्रण रखें

आज आपको अपने खर्चों को सीमित करने की जरूरत है। काम के साथ खुद को आराम देना भी जरूरी है। कार्यस्थल पर प्रतिष्ठा बनाए रखने के लिए अपने रिश्तों पर ध्यान दें। आज की सलाह: लोगों के लिए पानी की व्यवस्था करें, पारिवारिक जीवन में सौभाग्य आएगा। भाग्यशाली रंग: आसमानी, लकी नंबर: 35

धनु राशि (Sagittarius) – व्यवसाय में सफलता मिलेगी

आज का दिन व्यापारियों के लिए बेहद शुभ है। जोखिम लेने से भी लाभ होगा। पारिवारिक जीवन में सामंजस्य बना रहेगा। जीवनसाथी से नजदीकियां बढ़ेंगी। आज की सलाह: परिवार के साथ पूजा-पाठ करें, व्यवसाय में सफलता मिलेगी। भाग्यशाली रंग: लाल, लकी नंबर: 30

मकर राशि (Capricorn) – निवेश से लाभ मिलेगा

आज कुछ अनचाहे विचार परेशान कर सकते हैं। हालांकि, पुराने निवेश से लाभ मिलेगा। नई योजनाओं को शुरू करने का सही समय है। जीवनसाथी से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आज की सलाह: जरूरतमंदों को पानी पिलाएं , पारिवारिक प्रेम बढ़ेगा। भाग्यशाली रंग: आसमानी, लकी नंबर: 15

कुंभ राशि (Aquarius) – निवेश में जल्दबाजी से बचें

आज आपका खुशमिजाज स्वभाव आपको सफलता दिलाएगा। लेकिन, किसी भी प्रकार के निवेश में जल्दबाजी न करें। परिवार के साथ यात्रा करने से मन खुश रहेगा। आज की सलाह: पक्षियों को रोटी खिलाएं, इससे आर्थिक लाभ होगा। भाग्यशाली रंग: नारंगी, लकी नंबर: 22

मीन राशि (Pisces) – तनाव को खुद पर हावी न होने दें

आज आपका मन थोड़ा विचलित रह सकता है। दूसरों की सहायता करने का प्रयास करें, इससे मानसिक शांति मिलेगी। कार्यक्षेत्र में अपना 100% देने की जरूरत है। आज की सलाह: पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाएं, स्वास्थ्य लाभ मिलेगा। भाग्यशाली रंग: हल्का पीला, लकी नंबर: 14

Latest News

Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
फतेहपुर के मलवां थाना क्षेत्र में गैस सिलेंडर विस्फोट से दो मंजिला मकान पल भर में मलबे में बदल गया....
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Pitru Paksha 2026: आज से शुरू हुआ पितृपक्ष, जानिए 15 दिनों में क्या करें, क्या न करें, तर्पण-श्राद्ध के नियम और पूरा कैलेंडर
UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष
आज का राशिफल 21 सितंबर 2026: भगवान भोलेनाथ की कृपा से बनेंगे काम, जानिए आज का दैनिक राशिफल

Follow Us