Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

मिशन चंद्रयान-2:'बाहुबली' में सवार हो चंद्रमा के सफ़र पर निकला चंद्रयान!

भारत का बहुप्रतीक्षित मिशन चंद्रयान 2 आज दोपहर ठीक 2 बजकर 43 मिनट पर लांच कर दिया गया...पढ़े पूरी ख़बर युगान्तर प्रवाह पर।

मिशन चंद्रयान-2:'बाहुबली' में सवार हो चंद्रमा के सफ़र पर निकला चंद्रयान!
फ़ोटो ANI

डेस्क:चांद पर भारत के दूसरे महत्वाकांक्षी मिशन चंद्रयान-2 को सोमवार को श्रीहरिकोटा से सबसे शक्तिशाली रॉकेट GSLV-मार्क III-M1 (बाहुबली) के जरिए लॉन्च कर दिया गया। इसके 16 मिनट बाद यह पृथ्वी की ध्रुवीय कक्षा में स्थापित हो गया और इसी के साथ पहला चरण भी सफल रहा। चंद्रयान-2 का यह सफर 48 दिनों तक चलेगा और इसके बाद वह चांद पर उतरेगा। चेन्नई से लगभग 100 किलोमीटर दूर सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र में दूसरे लांच पैड से चंद्रयान-2 का प्रक्षेपण दोपहर ठीक 2 बजकर 43 मिनट पर किया गया। इस मिशन की लागत 978 करोड़ रुपये है।एक सप्ताह पहले तकनीकी गड़बड़ी आने के बाद चंद्रयान-2 का प्रक्षेपण रोक दिया गया था।

ये भी पढ़े-Gandii Bat 3 ट्रेलर:एकता कपूर की गन्दी बात का तीसरा सीज़न इस दिन से देख पाएंगे आप..ट्रेलर है बेहद बोल्ड!

ISRO के अनुसार ‘चंद्रयान-2’ चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र में उतरेगा, जहां वह इसके अनछुए पहलुओं को जानने का प्रयास करेगा। आपको बता दे कि 11 साल पहले इसरो ने अपने पहले सफल चंद्र मिशन ‘चंद्रयान-1’ का प्रक्षेपण किया था जिसने चंद्रमा के 3,400 से अधिक चक्कर लगाए और यह 29 अगस्त, 2009 तक 312 दिन तक काम करता रहा। चंद्रयान-2 अपने साथ एक ऑर्बिटर, एक लैंडर और एक रोवर ले जाएगा और चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरेगा।

गौरतलब है कि पहले चंद्रयान 2 का प्रक्षेपण 15 जुलाई को होना था लेकिन प्रक्षेपण से 56 मिनट 24 सेकंड पहले तकनीकी दिक्कतों की वजह से रोक दिया गया था।

Read More: iPhone 14 256GB पर बंपर छूट ! Amazon पर आधे से भी कम कीमत में खरीदने का मौका

Tags:

युगान्तर प्रवाह एक निष्पक्ष पत्रकारिता का संस्थान है इसे बचाए रखने के लिए हमारा सहयोग करें। पेमेंट करने के लिए वेबसाइट में दी गई यूपीआई आईडी को कॉपी करें।

Latest News

Uttar Pradesh News: निजी प्रैक्टिस करते पकड़े गए दो मेडिकल शिक्षक बर्खास्त, सात डॉक्टर और दो CMO पर कार्रवाई की तलवार Uttar Pradesh News: निजी प्रैक्टिस करते पकड़े गए दो मेडिकल शिक्षक बर्खास्त, सात डॉक्टर और दो CMO पर कार्रवाई की तलवार
कानपुर के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के दो चिकित्सा शिक्षकों को निजी प्रैक्टिस के आरोप में बर्खास्त किया गया है. जेके...
Who Is K Vikram Rao: वरिष्ठ पत्रकार के.विक्रम राव का निधन ! निर्भीक पत्रकारिता के एक युग का अंत, CM योगी ने दी श्रद्धांजलि
आज का राशिफल 13 मई 2025: इन राशियों के जातकों को रहना है सावधान-Today Horoscope In Hindi
UP Fatehpur News: फतेहपुर के गैंगस्टर शराब माफिया प्रधान की करोड़ों की संपत्ति जप्त ! जिला पंचायत सदस्य हैं पत्नी
Fatehpur News Today: बेटी की शादी से पहले पिता ने की आत्महत्या, मां ने भी लगाई फांसी ! फतेहपुर में खुशियां मातम में बदलीं
Fatehpur News: फतेहपुर में बदमाशों का एनकाउंटर ! लूटी गई स्विफ्ट के साथ तीन शातिर गिरफ्तार, दो घायल
Aaj Ka Rashifal 12 May 2025: इस राशियों के जातकों को मिल रहे हैं शुभ संकेत-Today Horoscope In Hindi

Follow Us