Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

राष्ट्रपति चुनाव के लिए आज जारी है मतदान..मुस्लिमों से भरी बस पर हमला..!

राष्ट्रपति चुनाव के लिए आज जारी है मतदान..मुस्लिमों से भरी बस पर हमला..!
फ़ोटो साभार गूगल

श्री लंका में आज कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच वोट डाले जा रहें हैं।बावजूद इसके मुसलमानों से भरी एक बस पर कुछ अज्ञात हमलावरों ने हमला कर दिया..पढ़े युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट।

डेस्क:श्रीलंका में राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान जारी है। ईस्टर में चर्चों पर हुए हमले के बाद यह देश में पहला बड़ा चुनाव है। हालांकि, कड़ी सुरक्षा के बावजूद तंतिरीमाले में शनिवार सुबह कुछ अज्ञात हमलावरों ने मुस्लिमों से भरी बसों पर गोलीबारी कर दी। अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। पुलिस का कहना है कि बंदूकधारियों ने हमले की साजिश पहले ही कर ली थी। उन्होंने बसों के बेड़े को रोकने के लिए सड़क पर टायर जलाकर फेंक दिए। इसके बाद जैसे ही बसें रूट से गुजरीं, उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। कुछ हमलावरों ने पत्थरबाजी भी की।

ये भी पढ़े-बड़ी ख़बर:अब इस फॉर्मूले पर बनेगी महाराष्ट्र में नई सरकार..18 नवम्बर को होगी घोषणा.!

यह श्रीलंका के इतिहास का सबसे महंगा चुनाव माना जा रहा है। मतदान में 300 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है। इसमें पहली बार 26 इंच का बैलेट पेपर और बड़े बैलेट बॉक्स का उपयोग हो रहा है। मतदान केंद्रों पर बिजली, पानी और टेलीफोन जैसी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही है। 35 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं और 1.6 करोड़ लोग अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे।

बताया गया है कि मुस्लिम वोटरों को श्रीलंका के तटीय शहर पुत्तलम से मन्नार ले जाया जा रहा था। पुलिस ने घटना के बाद मौके पर पहुंचकर इलाके की नाकाबंदी कर ली। बसों को पुलिस और सुरक्षाबलों कड़ी सुरक्षा के बीच रवाना किया गया।

Tags:

Related Posts

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us