Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Russia Terrorist Attack In Hindi: रूस में हुए आतंकी हमले को लेकर इस्लामिक स्टेट ने ली जिम्मेदारी ! मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 143

Russia Terrorist Attack In Hindi: रूस में हुए आतंकी हमले को लेकर इस्लामिक स्टेट ने ली जिम्मेदारी ! मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 143
रूस में आतंकी हमला, image credit original source

रूस में आतंकी हमला

रूस (Russia) में शुक्रवार को हुए आतंकी हमले (Terrorist Attack) से पूरी दुनिया दहल गई है. आतंकवादियों (Terrorist) ने मॉस्को (Moscow) के पास लोगों से खचाखच भरे एक कंसर्ट हॉल (Concert Hall) को निशाना बनाते हुए 143 लोगों की जान ले ली है हमले को लेकर पूरे दुनिया में गम का माहौल है. हर कोई नम आंखों से अपनो को श्रद्धांजलि दे रहे है. राष्ट्रपति पुतिन (Putin) ने राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है.

आतंकी हमले से दहला रूस

रूस की राजधानी मास्को (Moscow) के कंसर्ट हॉल में हुए आतंकी हमले में मरने वालों की संख्या 143 पहुंच गई है तो वही 100 से ज्यादा लोग घायल है. क्रॉक्स सिटी हॉल मैं हुए इस हमले के बाद आग भी लग गई जानकारी के मुताबिक सेना की पोशाक पहने पांच आतंकी हाथों में ऑटोमेटिक वेपंस लेकर हाल में दाखिल हुए और वहां मौजूद लोगों पर ताबड़तोड़ फायरिंग करनी शुरू कर दी इस घटना से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहे हैं जिसमें ये बेखौफ आतंकी लोगों को ढूंढ-ढूंढ कर निशाना बना रहे हैं वहीं इस हमले के बाद इस्लामिक स्टेट ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है.

सैकड़ों लोगों का किया गया रेस्क्यू

घटना की सूचना पर पहुंची स्पेशल फोर्स द्वारा हाल में फंसे 100 से ज्यादा लोगों को रेस्क्यू कर उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया. हालांकि पूरे हॉल में आग लग जाने की वजह से रेस्क्यू करने में काफी समस्या भी हो रही थी. जिसके चलते हेलीकॉप्टर का भी सहारा लिया गया घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है तो वहीं सुरक्षा के लहजे से एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशनो में चौकसी बढ़ा दी गई है. साथ ही अलर्ट जारी करते हुए शॉपिंग मॉल्स और भीड़भाड़ वाले इलाकों में भी पुलिस का कड़ा पहरा है इस दौरान संदिग्ध लोगों से पूछताछ भी की जा रही है.

11 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया

हमले के बाद जब जांच टीम कन्सर्ट हॉल का निरीक्षण करने पहुंची तो वहां पाया गया कि आतंकियों ने पहले से ही हाल में बड़ी संख्या में विस्फोटक छुपा कर रखा था जिसका मतलब यह है कि इस हाल को पूरी तरह से उड़ाने की साजिश थी जांच करने वाली टीम जांच भी कर रही है सूत्रों की माने तो जांच टीम ने 11 संदिग्धों को हिरासत में लिया है. रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा इस आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हुए 24 मार्च को 1 दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है.

पीएम मोदी ने जताया दुख

इस घटना को लेकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख प्रकट करते हुए कहा कि मॉस्को में हुए आतंकी हमले की हम कड़ी से कड़ी निंदा करते हैं. हमारी संवेदना है पीड़ित परिवारों के साथ है इस दुख की घड़ी में भारत सरकार रूस सरकार और लोगों के साथ एकजुट होकर खड़ा है.

Related Posts

Latest News

UPTET 2026: यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, 24 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन, जानिए इस बार क्या हुआ बदलाव UPTET 2026: यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, 24 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन, जानिए इस बार क्या हुआ बदलाव
उत्तर प्रदेश में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 को लेकर...
Fatehpur News: अवैध संबंधों में की गई विवाहिता की हत्या! मुठभेड़ में पकड़ा गया हत्यारोपी, निर्वस्त्र मिला था महिला का शव
Fatehpur News: सर्दी की पहली धुंध में मौत का तांडव! ट्रक की टक्कर से तीन दोस्तों की चली गई जिंदगी, हाईवे पर बिखरे शवों के टुकड़े
Fatehpur News: फतेहपुर में पत्नी के मायके से न लौटने पर युवक ने दी जान, घर के कमरे में फंदे से लटका मिला शव
Fatehpur News: खागा में भीषण सड़क हादसा, टायर फटने से तीन बार पलटी कार, पुल से 30 फीट नीचे गिरे PWD के JE की मौत
Fatehpur News: फतेहपुर में दिवाली की रात जेब में फटा सुतली बम, 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत ! परिवार में मचा कोहराम
Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग

Follow Us