Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फ़तेहपुर:कलयुगी बेटे ने कर दी दिनदहाड़े अपने पिता की हत्या।

फ़तेहपुर:कलयुगी बेटे ने कर दी दिनदहाड़े अपने पिता की हत्या।
thane

फ़तेहपुर

क्या है पूरा मामला..

फ़तेहपुर:सदर कोतवाली क्षेत्र के शांतिनगर निवासी गोवर्धन मिश्रा अपने पुत्र देवेंद्र मिश्र के साथ क़रीब 12 बजे पटेल नगर स्थित एक प्राइवेट क्लिनिक में अपना ईलाज कराने आए थे,लौटते समय सदर कोतवाली क्षेत्र के आईटीआई रोड स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के समीप गोवर्धन मिश्रा की पहली पत्नी का बेटा रविशंकर मिश्रा ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर अपने पिता गोवर्धन मिश्रा के ऊपर देशी कट्टे से फ़ायर किया गोली लगने के बाद,गोवर्धन अपनी गाड़ी से गिर पड़ा इसके बाद आरोपियों ने धारदार हथियार से गला रेत दिया,जिससे गोवर्धन की मौके पर ही मौत हो गई।पुलिस मृतक गोवेर्धन मिश्रा का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दूसरे पुत्र देवेंद्र मिश्रा से तहरीर लेकर मुकदमा पंजीकृत कर दिया गया है। युगान्तर प्रवाह से बातचीत के दौरान चश्मदीद बेटे देवेन्द्र मिश्रा ने बताया कि पहले मेरे ऊपर लोगी चलाई गई थी लेकिन गोली मुझे छूकर निकल गई थी मेरे पिता ने मुझसे भागने के लिए कहा। फिर उन सभी ने मिलकर सरेआम उनकी हत्या कर दी। उसने बताया कि ज़मीनी विवाद के चलते मेरे सौतेले भाई ने ही हत्या कर दी है। देवेंद्र ने बताया कि वो लोग जिले के खखरेडू थाने के दरियामऊ के रहने वाले हैं। सौतेले भाई ने वहां की सारी ज़मीन पर कब्जा कर रखा है लेकिन अभी तक बैनामा नहीं हुआ है जिसकी वहज से वह लगातार दबाव बना रहा था जिसका मेरे पिता विरोध कर रहे थे।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: खागा में भीषण सड़क हादसा, टायर फटने से तीन बार पलटी कार, पुल से 30 फीट नीचे गिरे PWD के JE की मौत Fatehpur News: खागा में भीषण सड़क हादसा, टायर फटने से तीन बार पलटी कार, पुल से 30 फीट नीचे गिरे PWD के JE की मौत
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में खागा कोतवाली क्षेत्र के प्रयागराज-कानपुर हाईवे पर शुक्रवार दोपहर भीषण सड़क हादसा हो गया....
Fatehpur News: फतेहपुर में दिवाली की रात जेब में फटा सुतली बम, 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत ! परिवार में मचा कोहराम
Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग
Fatehpur News: फतेहपुर में पटाखा बनाते समय भीषण विस्फोट ! महिला के उड़े चीथड़े, 150 मीटर दूर जा गिरा हाथ
Fatehpur News: पत्नी की हत्या में भोजपुरी फिल्म लेखक पति और अभिनेत्री प्रेमिका को उम्रकैद, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री
Fatehpur News: फतेहपुर में एसपी अभिमन्यु मांगलिक का बड़ा एक्शन, हथगाम इंस्पेक्टर और दरोगा निलंबित, हेड कांस्टेबल लाइन हाजिर
आज का राशिफल 07 नवंबर 2026: दीपावली पर इन राशियों के जातक रहें सावधान, शनि देव की कृपा से बनेंगे बिगड़े काम

Follow Us