Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Rain in UP:यूपी में आसमान से बरस रही आफ़त फतेहपुर में पांच सहित प्रदेश में तीन दर्जन लोगों की मौत

Rain in UP:यूपी में आसमान से बरस रही आफ़त फतेहपुर में पांच सहित प्रदेश में तीन दर्जन लोगों की मौत
फतेहपुर:सड़को में हुआ जलभराव फ़ोटो-युगान्तर प्रवाह

यूपी में पिछले 48 घण्टो से आफत की बरसात जारी है।लगातार हो रही बारिश से पूरे प्रदेश में हालात ख़राब हो गए हैं।सीएम योगी ने हालातों के मद्देनजर अगले दो दिनों के लिए सभी स्कूल कॉलेजों को बंद करने के निर्देश दिए हैं.पूरे प्रदेश में क़रीब तीन दर्जन लोगों की मौत मकान, दीवार औऱ पेड़ गिरने से हो गई है. Rain In Up Uttar pradesh weather updates

Rain In UP:यूपी में लगातार हो रही बारिस से बड़े पैमाने पर जान माल के नुकसान की ख़बर आ रही है।फतेहपुर (Fatehpur News) में गुरुवार को पाँच लोगों की मौत घरगिरी में हुई है, जबकि एक युवक की मौत बुधवार को मकान गिरने से हुई थी इस तरह से दो दिनों में ज़िले में कुल 6 लोगों की मौत हुई है।जबकि करीब दर्जन भर लोग इन अलग अलग स्थानों में हुए हादसों में घायल हुए हैं। Rain In Up Fatehpur News Fatehpur Rain News

बाराबंकी में 6 लोगों की मौत, प्रतापगढ़ में पांच, कौशाम्बी, अयोध्या, प्रयागराज में घरगिरी में मौतें हुईं हैं।जौनपुर में भी दम्पति समेत तीन लोगों की मौत हुई है।लखनऊ में भी घर औऱ पेड़ गिरने से कुछ मौतों की ख़बर है। rain in up

लखनऊ मौसम केंद्र के वैज्ञानिकों का कहना है कि लखनऊ समेत 40 जिलों में हो रही बरसात इस सीजन में तीसरी बार है। पांच वर्षों बाद सितंबर माह में इतनी बारिश हो रही है। उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटे के अंदर औसत अनुमान से पांच गुना ज्यादा बारिश हुई है। औसत अनुमान 7.6 मिमी से करीब पांच गुना ज्यादा 33.1 मिमी बारिश प्रदेश में हुई है। बारिश का दौर अगले दो दिन तक यूं ही चलने की संभावना है। up rain news 

यूपी में स्कूल कॉलेज बन्द..

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में अब व्हाट्सऐप पर मिलेगी एफआईआर की कॉपी, एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने लागू की नई व्यवस्था

लगातार हो रही भारी बारिश के चलते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के सभी स्कूल कॉलेजों, कोचिंग संस्थाओं को अगले दो दिनों के लिए बन्द रखने का आदेश दिया है।अर्थात 17 और 18 सितंबर को सभी शिक्षण संस्थाओं में अवकाश घोषित किया गया है।19 को रविवार है जिसके चलते अब सभी शिक्षण संस्थान सोमवार को ही खुलेंगे। up latest weather news

Read More: Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए

Tags:

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us