Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Uttar Pradesh IAS IPS Transfer Today:यूपी में अधिसूचना से पहले अफसरों के ताबड़तोड़ तबादले कमिश्नर, डीएम,एसपी बदले

Uttar Pradesh IAS IPS Transfer Today:यूपी में अधिसूचना से पहले अफसरों के ताबड़तोड़ तबादले कमिश्नर, डीएम,एसपी बदले
Uttar Pradesh IAS IPS Transfer Today: सांकेतिक फ़ोटो

यूपी सहित पाँच राज्यों में प्रस्तावित विधानसभा चुनावों की अधिसूचना किसी भी वक्त जारी हो सकती है. अधिसूचना से पहले यूपी में अफसरों के तबादलों का दौर शुरू हो गया है.कई आईएएस,आईपीएस औऱ पीसीएस अफसरों के तबादले किए गए हैं. IAS Transfer In UP Today IPS Transfer List Today In UP

Uttar Pradesh Transfer News:अधिसूचना लागू होने से पहले सरकार फटाफट अफसरों के तबादले करने में जुट गई है.बुधवार देर रात प्रदेश में 13 आईएएस अफसरों के तबादले हुए पाँच जिलों में जिलाधिकारी बदले गए हैं.वहीं अयोध्या कमिश्नर को भी बदल दिया गया है. Up Latest News

नवदीप रिनवा अयोध्या के नए कमिश्नर बनाए गए हैं.अरुण कुमार को मऊ का डीएम बनाया गया है.अमृत त्रिपाठी को आज़मगढ़ का, इन्द्रविक्रम सिंह को बलिया का डीएम बनाया गया है. Up Ias Transfer

शाहजहांपुर का डीएम उमेश प्रताप सिंह को तो राकेश मिश्रा को अमेठी डीएम की जिम्मेदारी दी गई है.

हरि प्रताप शाही को विशेष सचिव नियुक्ति, कलेक्टर बलिया रहीं अदिति सिंह को अपर आयुक्त वाणिज्य कर बना दिया गया है,राजेश कुमार सचिवालय भेजे गए.लम्बे समय से वेटिंग में चल रही प्रेरणा सिंह को हापुड़ का सीडीओ बनाया गया है.कलेक्टर मऊ रहे अमित बंसल को नगर विकास का विशेष सचिव और 

जॉइंट मजिस्ट्रेट आगरा लक्ष्मी को जॉइंट मजिस्ट्रेट कानपुर नगर बनाया गया है. IPS Transfer IN UP

Read More: Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला

सात IPS अफसरों के तबादले..

Read More: UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

सात आइपीएस अफसरों के तबादले में दो जिलों के एसपी भी बदले गए हैं.  बहराइच और कानपुर देहात के एसपी को बदला गया है.दो आइजी तथा एक डीआइजी रैंक के अफसरों का भी तबादला हुआ है.वाराणसी में आइजी जोन के पद पर तैनात रहे एसके भगत को इसी पद पर चित्रकूट धाम जोन, बांदा भेजा गया है.चित्रकूट धाम जोन, बांदा आइजी के पद पर तैनात रहे के सत्यनारायण को नई तैनाती पर वाराणसी जोन में भेजा गया है.पुलिस उप महानिरीक्षक वीमेन पावर लाइन 1090 लखनऊ रवि शंकर छवि को डीआइजी कारागार प्रशासन एवं सुधार के पद पर भेजा गया है. UP IPS IAS Transfer List

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा

एसपी बहराइच सुजाता सिंह को एसपी वीमेन पावर लाइन 1090 लखनऊ, एसपी कानपुर देहात केशय कुमार चौधरी को एसपी बहराइच, एसपी आर्थिक अपराध शाखा स्वप्निल ममगई को एसपी कानपुर देहात तथा एसीपी कानपुर सोमेन्द्र मीणा को एसपी पूर्वी, आगरा ग्रामीण के पद पर स्थानांतरित किया गया है.

Tags:

Latest News

Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग
Diwali Laxmi Ganesh Pujan 2026: देशभर में आज 8 नवंबर को दीपावली का पर्व धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया...
Fatehpur News: फतेहपुर में पटाखा बनाते समय भीषण विस्फोट ! महिला के उड़े चीथड़े, 150 मीटर दूर जा गिरा हाथ
Fatehpur News: पत्नी की हत्या में भोजपुरी फिल्म लेखक पति और अभिनेत्री प्रेमिका को उम्रकैद, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री
Fatehpur News: फतेहपुर में एसपी अभिमन्यु मांगलिक का बड़ा एक्शन, हथगाम इंस्पेक्टर और दरोगा निलंबित, हेड कांस्टेबल लाइन हाजिर
आज का राशिफल 07 नवंबर 2026: दीपावली पर इन राशियों के जातक रहें सावधान, शनि देव की कृपा से बनेंगे बिगड़े काम
Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत
Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका

Follow Us