Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Prachi Nigam Highschool Topper Trolling: यूपी बोर्ड हाईस्कूल टॉपर प्राची निगम आखिर क्यों हो रहीं ट्रोल

Prachi Nigam Highschool Topper Trolling: यूपी बोर्ड हाईस्कूल टॉपर प्राची निगम आखिर क्यों हो रहीं ट्रोल
प्राची निगम, image credit original source

Highschool Topper

प्राची निगम (Prachi Nigam) को आज हर कोई जान गया है. यूपी बोर्ड परीक्षा (Up Board Exam) में दसवीं की टॉपर (Topper Highschool) बनकर पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया हैं. शुरू से ही सोशल मीडिया पर प्राची (Prachi) को लगातार ट्रोल (Troll) किया जा रहा है. खासतौर पर उनकी शारीरिक बनावट (Body Structure) को लेकर, यूजर्स प्राची के चेहरे पर उगे बालों को लेकर बहुत ही भद्दे कमेंट्स कर रहे हैं. प्राची ने एक इंटरव्यू के दौरान ट्रोलिंग को लेकर क्या कुछ कहा है इस आर्टिकल के जरिये आपको बताएंगे.

हाईस्कूल टॉपर प्राची निगम क्यों हो रही ट्रोल

यूपी बोर्ड परीक्षा, कहा जाता है सभी बोर्डों में यूपी बोर्ड परीक्षा काफी टफ (Tough) मानी जाती है. हाईस्कूल (Highschool) में उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के सीतापुर (Sitapur) की प्राची निगम (Prachi Nigam) ने प्रदेश में अव्वल स्थान प्राप्त कर अपने जिले व प्रदेश का नाम रोशन किया है.

लगभग 55 लाख स्टूडेंट्स को पीछे छोड़ते हुए प्राची ने यह उपलब्धि पाई है. प्राची के 600 में 591 नम्बर आये हैं. प्राची को 98.50 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए हैं. जबसे प्राची टॉपर बनी हैं तबसे वह सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बनी हुईं हैं. दरअसल प्राची के शारीरिक बनावट (Body Structure) को लेकर उन्हें बहुत ज्यादा ट्रोलिंग (trolling) का शिकार होना पड़ रहा है.

prachi_nigam_trolled_in_social_media
प्राची निगम, image credit original source

चेहरे पर उगे बालों को लेकर किया जा रहा ट्रोल

सीतापुर (Sitapur) की प्राची निगम (Prachi Nigam) को टॉपर (Topper) बनने की जहां एक तरफ खुशी भी है तो वही दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर लगातार हो रहे उनके शारीरिक बनावट (Body Structure) को लेकर ट्रोलिंग (Trolling) मामले ने उनको थोड़ा परेशान भी किया है.

हालांकि प्राची ने एक निजी चैनल में दिये गए इंटरव्यू के दौरान बताया कि शारीरिक बनावट को लेकर उन्हें यह पहले भी फेस करना पड़ा है, लेकिन इसका उन पर कोई फर्क नहीं पड़ा. सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग प्राची के चेहरे पर उगे बालों को लेकर कर रहे हैं. प्राची कहती हैं कि पहले दिन से ही सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया जाने लगा है जिसकी वजह से इतनी ट्रेडिंग पर आ गए हैं.

Read More: Fatehpur News: किन्नरों के हंगामे से थाना बना रणक्षेत्र, साथी के पकड़े जाने की सूचना पर सड़क जाम, पुलिस ने कराया शांत

इससे अच्छा होता एक या दो नम्बर कम आते

प्राची कहती हैं कि इससे अच्छा तो होता एक या दो नंबर कम आते, टॉपर न आती तो इतना फेमस ना होती, प्राची कहती है कि पहले नंबर पर आने के बाद लोगों ने देखा होगा की लड़कियों के चेहरे पर भी इस तरह के बाल होते हैं जिसके वजह से उन्होंने ऐसे भद्दे कमेंट किये हैं.

Read More: NEET UG Results 2026: फतेहपुर में कई मेधावियों ने लहराया नीट में परचम ! अभिनव शुक्ला की सफलता देख भावुक हुए पिता

आगे प्राची कहती है कि कई लोगों ने प्राची का मनोबल बढाते हुए अच्छे भी कमेंट किए हैं. यूजर्स ने कहा है कि यह हार्मोनल डिजीज की वजह से होता है, लेकिन प्राची को ज्यादा कुछ फर्क नहीं पड़ा उनका कहना है कि इससे पहले भी लगातार उन्हें इस तरह की बातों का सामना करना पड़ा है जिसका उनका पढ़ाई पर कोई असर नहीं पड़ा हां लेकिन कोई अगर ऐसे कमेंट करें थोड़ा बुरा जरूर लगता है.

Read More: Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

कौन है प्राची निगम?

प्राची निगम (Prachi Nigam) सीतापुर (Sitapur) की रहने वाली हैं. सीतापुर के बाल विद्या कॉलेज से पढ़ाई कर रही है. प्राची ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों व माता-पिता को दिया था. वे आगे इंजीनियरिंग क्षेत्र (Engineering Area) में करियर बनाना चाहती हैं. पिता नगर निगम पालिका में निर्माण कार्यों की ठेकेदारी का कार्य करते हैं. मां गृहिणी हैं प्राची का एक छोटा भाई और बहन भी है.

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us