Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Bikaru Khushi Dubey Case:सुप्रीम कोर्ट ने ख़ुशी दुबे मामले में जारी किया नोटिस

Bikaru Khushi Dubey Case:सुप्रीम कोर्ट ने ख़ुशी दुबे मामले में जारी किया नोटिस
खुशी दुबे फ़ाइल फ़ोटो

बिकरु कांड मामले में आरोपी रहे अमर दुबे की पत्नी ख़ुशी दुबे जेल में बन्द हैं, खुशी के ज़मानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार को नोटिस जारी किया है. Khushi dubey Case Bikaru Kand vikas dubey

Khushi Dubey News:खुशी दुबे की जमानत याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट यूपी सरकार को नोटिस जारी किया है।खुशी दुबे के वकील विवेक तनखा ने सुप्रीम कोर्ट में कहा कि हम मामले में जल्द सुनवाई चाहते हैं क्योकि ख़ुशी बीते एक साल से जेल में बंद है।इस पर कोर्ट ने कहा कि हम जल्द सुनवाई करेंगे, कोर्ट ने कहा पहले नोटिस सर्व हो जाए, उसके बाद जल्द सुनवाई की जाएगी। khushi Dubey Latest News

उल्लेखनीय है कि बिकरु कांड में एक आरोपी अमर दुबे जो कि एनकाउंटर में मारा जा चुका है उसकी नाबालिग पत्नी खुशी दुबे ने सुप्रीम कोर्ट में ज़मानत याचिका दाखिल की है।खुशी ने सुप्रीम कोर्ट में हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी है।इलाहाबाद हाई कोर्ट में खुशी दुबे ने अपनी खराब सेहत का हवाला दे कर ज़मानत की मांग की थी लेकिन इलाहाबाद हाई कोर्ट ने खुशी दुबे की याचिका खरीज कर दी थी। khushi Dubey Bail News In Hindi Khushi Dubey Latest News

बता दें कि बीते साल 2-3 जुलाई की रात कानपुर के बिकरु गाँव निवासी हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे को पकड़ने गाँव पहुँची पुलिस टीम के ऊपर विकास दुबे और उसके साथियों ने घेरकर फायरिंग की थी इसमें आठ पुलिसकर्मी मारे गए थे। इस कांड की गूंज पूरे देश में सुनाई दी थी। इसके बाद  विकास दुबे समेत छह अपराधियों को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया था। महिलाओं समेत इस कांड में 42 आरोपितों को जेल भेजा गया। तीन आरोपितों के खिलाफ एनएसए की कार्रवाई की गई। विकास दुबे के बाद पुलिस ने इस गिरोह का नया गैंगचार्ट तैयार कर गैंगस्टर की कार्रवाई की। वहीं कोर्ट में ज्यादातर आरोपितों की जमानत अर्जी दाखिल की गई जो खारिज हो चुकी है।

Tags:

Latest News

UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
उत्तर प्रदेश पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप 2026-27 के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है. दशमोत्तर (कक्षा 11 और 12 को छोड़कर) छात्रवृत्ति...
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट
आज का राशिफल 26 अक्टूबर 2026: कुंभ राशि के लिए बेहतर होगा समय, जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल
Kanpur News: कानपुर में अपने देवर के प्राइवेट पार्ट को भाभी ने दांतों से काट डाला! डॉक्टरों को लगाने पड़े 55 टांके
UP School Holiday: यूपी में 26 अक्टूबर को स्कूलों की छुट्टी, इस वजह से योगी सरकार ने किया बड़ा ऐलान

Follow Us