Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Up Panchayat Chunav:आरक्षण का इंतज़ार बस औऱ थोड़ा सा

Up Panchayat Chunav:आरक्षण का इंतज़ार बस औऱ थोड़ा सा
Up panchyat chunav :सांकेतिक फ़ोटो।

यूपी पंचायत चुनाव(up panchayat chunav)की आरक्षण सूची का इंतजार बेसब्री से हो रहा है,लेकिन अभी थोड़ा सा इंतजार और करना होगा.पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर..

लखनऊ:शासन स्तर पर पंचायत चुनाव की तैयारियां जोर शोर से चल रहीं हैं, चुनावी तिथियों को लेकर ऐलान अब किसी भी दिन हो सकता है।इसके पहले सीटों के आरक्षण की घोषणा होगी।आरक्षण सूची अब तक न आने से दावेदारों के दिलों की धड़कनें बढ़ी हुईं हैं। up panchayat chunav

जानकार बता रहें कि आरक्षण सूची को लेकर अब किसी भी वक़्त शासन से आरक्षण का फार्मूला जिलों में भेज दिया जाएगा।जिसके बाद जिला स्तर पर सीटों के आरक्षण की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।ऐसा माना जा रहा है कि इसी हफ़्ते के अंत तक आरक्षण की स्थिति साफ़ हो जाएगी।Up panchayat chunav arakshan list 2021

फ़िलहाल जो चर्चा है उसके अनुसार ग्राम प्रधान की सीटों पर आरक्षण इस बार चक्रानुक्रम होगा।क्योंकि साल 2015 में आरक्षण को शून्य मानते हुए सूची तैयार की गई थी अब उसके आगे का चक्र चलेगा।

मतदाता सूची का काम लगभग समाप्त हो चुका है।22 जनवरी को फाइनल मतदाता सूची प्रकाशित हो रही है।अब आरक्षण का काम ही शेष बचा है।इसके बाद किसी भी दिन चुनावी तिथियों का ऐलान हो जाएगा।मौजूदा चुनावी तैयारी को देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि चुनाव मार्च महीने में होंगे। up panchayat chunav 2021

Read More: IAS Apurva Dubey: कौन हैं आईएएस अपूर्वा दुबे? जिन्हें केंद्र सरकार में उप सचिव बनाया गया, पति हैं लखनऊ के डीएम

Tags:

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us