Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Kanpur News : सुपरहीरो का मन में आया ख़्याल, कक्षा-3 के छात्र ने लगा दी पहली मंजिल से छलांग,फिर हुआ ये-CCTV में पूरी घटना कैद

Kanpur News : सुपरहीरो का मन में आया ख़्याल, कक्षा-3 के छात्र ने लगा दी पहली मंजिल से छलांग,फिर हुआ ये-CCTV में पूरी घटना कैद
कानपुर में कक्षा 3 के छात्र ने स्कूल की पहली मंजिल से लगाई छलांग

कानपुर के एक स्कूल से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां पढ़ने वाला कक्षा 3 के छात्र ने फ़िल्मी स्टन्ट सीन से प्रेरित होकर स्कूल की पहली मंजिल से छलांग लगा दी. इस घटना में छात्र को गंभीर चोटें आई हैं.आनन-फानन में छात्र को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई है.


हाईलाइट्स

  • कानपुर में हैरान कर देने वाली घटना,कक्षा 3 के छात्र ने स्कूल की पहली मंजिल से लगाई छलांग
  • फिल्मी स्टंट सीन से प्रेरित होकर किया छात्र ने ऐसा,पूरी घटना सीसीटीवी में कैद
  • छात्र गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, नादानी में हुआ हादसा

the student jumped from the first floor : सुपरमैन,स्पाइडरमैन,कृष फ़िल्म का सुपर हीरो या फिर हॉलीवुड मूवीस के सुपर हीरो ऐसी फिल्में बच्चों को काफी पसन्द आती हैं. उनके स्टंट्स से बच्चे जल्दी प्रभावित होते हैं.क्योंकि वे नासमझ है शायद उन्हें नहीं पता होता कि फिल्मी सीन कभी रियल नहीं हो सकता.कई बार देखा जाता है कि बच्चे फिल्मी स्टंट सीन की तरह रियल सीन करते हैं. जिसमें बड़ा खामियाजा भुगतना पड़ता है. कुछ ऐसा ही कानपुर के एक छात्र के साथ हुआ. एक फिल्मी स्टंट सीन को मन में बसाकर यह छात्र स्कूल की पहली मंजिल से कूद गया .लेकिन वह फिल्मी सीन की तरह खड़ा नहीं हो सका आगे क्या हुआ आपको विस्तार से बताते हैं..

पानी पीने की  बात कहकर निकला छात्र,मन में आया फिल्मी सीन का ख्याल

दरअसल यह ह्रदयविदारक घटना कानपुर के क़िदवई नगर स्थित वीरेंद्र स्वरूप एजुकेशन स्कूल की है.यहां कक्षा 3 में पढ़ने वाला छात्र पानी पीने की बात कहकर निकला. मन मे स्टंट का ख्याल चल रहा था फिर पहली मंजिल की रेलिंग देख उसने छलांग लगा दी.जिसमे छात्र मुंह के बल गिर पड़ा,छात्र के गम्भीर चोट आई हैं. आनन-फानन में स्कूल प्रबंधन ने तत्काल परिजनों को सूचना देते हुए छात्र को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया. 

फिल्मी स्टंट सीन से था प्रेरित ,छात्र नादानी में कर गया ऐसा

Read More: Kanpur News: कानपुर में अपने देवर के प्राइवेट पार्ट को भाभी ने दांतों से काट डाला! डॉक्टरों को लगाने पड़े 55 टांके

जानकारी के मुताबिक बाबूपुरवा में रहने वाले दवा व्यापारी अनिल बाजपेई का पुत्र 8 वर्षीय विराट विरेंद्र स्वरूप स्कूल में कक्षा 3 का छात्र है. बताया जा रहा कि फिल्मों में स्टंट सीन उसे बेहद पसंद है. कृष फिल्म से वह काफी प्रभावित हुआ. स्टंट का ख्याल उसके मन में बना रहता था. घटना एक दिन पहले की बताई जा रही है. पानी पीने की बात कहकर क्लास से निकला और पहली मंजिल की रेलिंग पर चढ़कर छलांग लगा दी.

स्कूल प्रबंधन ने छात्र को गम्भीर हालत में अस्पताल में कराया भर्ती

छलांग लगाते ही वह नीचे गिरा .आनन-फानन में वहां मौजूद स्टॉफ ने सूचना स्कूल प्रबंधन को दी. जिसके बाद परिजनों को सूचना देते हुए घायल छात्र को निजी अस्पताल में भर्ती कराया.यह पूरी घटना स्कूल में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई.बच्चा रेलिंग पर चढ़कर कूद रहा है.स्कूल प्रबंधन का कहना है कि बच्चा खुद से कूदा है.फिलहाल तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं.फिलहाल जो भी हुआ है कहीं न कहीं नासमझी और नादानी में हुआ.

 

हमारी टीम की अपील

हमारी टीम की ओर से सभी गार्जियंस से अपील है कि यदि फ़िल्मी सीन्स के ऐसे स्टंट्स को लेकर बच्चे प्रेरित हो, तो उन्हें प्यार से समझाएं और उनकी हर एक्टिविटी पर ध्यान रखें, क्योंकि बच्चे नादान होते हैं.उन्हें बताएं कि ऐसा करने से चोट लग सकती हैं.बार-बार यदि कोई बच्चा स्टंट के बारे में बात कर रहा हो तो बच्चे पर ध्यान देने की आवश्यकता है.

Latest News

Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत
फतेहपुर में परिवार के साथ रहने के लिए यूपी पुलिस में सब-इंस्पेक्टर की नौकरी छोड़कर बैंक में कैशियर बने अविनाश...
Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका
Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद

Follow Us