Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP Murder News:फतेहपुर में पति ने पत्नी को कुल्हाड़ी से काट मौत के घाट उतारा

UP Murder News:फतेहपुर में पति ने पत्नी को कुल्हाड़ी से काट मौत के घाट उतारा
हत्यारोपी पति (बीच में) को थाने ले जाते परिजन

यूपी के फतेहपुर में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है.यहाँ एक बुजुर्ग महिला की हत्या उसके ही पति द्वारा कुल्हाड़ी से काटकर कर दी गई है.पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर.. Fatehpur Murder News

Fatehpur News:यूपी के फतेहपुर ज़िले में एक बुजुर्ग व्यक्ति के ऊपर ऐसा खून का नशा चढ़ा कि उसने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर निर्मम हत्या कर दी.हत्या की यह दिल दहला देने वाली वारदात असोथर थाना क्षेत्र के सरवल गाँव में घटित हुई है.

जानकारी के अनुसार सरवल गांव निवासी शिवबरन (65) नशे का आदी था.आए दिन उसका नशे को लेकर अपनी पत्नी ललिता देवी से झगड़ा होता था.बुधवार रात भी दोनों के बीच कहासुनी हुई थी. दोनों पति पत्नी घर के बाहर छप्पर के नीचे लेटे हुए थे.सुबह शिवबरन का बेटा छोटेलाल सोकर बाहर निकला तो उसने चारपाई पर माँ के शव को खून से लथपथ पड़े हुए देखा, नीचे शिवबरन भी लेटा हुआ था. शिवबरन ने कुल्हाड़ी से हमला कर ललिता देवी की हत्या कर दी थी.

सूचना पर पहुँचीं पुलिस ने आरोपी पति शिवबरन को गिरफ्तार कर लिया है.थानाध्यक्ष नीरज यादव ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि मृतका का पति हत्यारोपी शिवबरन कई महीनों से मानसिक रूप से बीमार चल रहा है.शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. घटनास्थल से साक्ष्य संकलन कर घटना के सभी पहलुओं की जाँच की जा रही है.

Tags:

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us