Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News:फतेहपुर के ढ़ाबों में धड़ल्ले से बिक रही शराब पुलिस औऱ आबकारी को पहुँच रहा चढ़ावा वायरल वीडियो ने खोली पोल

Fatehpur News:फतेहपुर के ढ़ाबों में धड़ल्ले से बिक रही शराब पुलिस औऱ आबकारी को पहुँच रहा चढ़ावा वायरल वीडियो ने खोली पोल
Fatehpur News:सांकेतिक फ़ोटो

यूपी के फतेहपुर में आबकारी औऱ क्षेत्रीय पुलिस के रहमोकरम से हाईवे के ढ़ाबों में अवैध रूप से खुलेआम शराब बिक्री की जा रही है.ललौली थाना क्षेत्र के एक ढ़ाबे से खुलेआम बिक रही शराब का वीडियो वायरल हो जाने से पुलिस औऱ आबकारी के दावे की पोल खुल गई है.पढ़ें पूरी खबर. Fatehpur Crime News

Fatehpur Latest News:ज़िले में अवैध तरीक़े से शराब बिक्री चरम पर है.लाइसेंसी ठेकों के अतिरिक्त ढ़ाबों, औऱ गुमटियों से शराब धड़ल्ले से बेची जा रही है.थाना पुलिस औऱ क्षेत्रीय आबकारी निरीक्षक पर सीधे आरोप लग रहें हैं कि बिना मिलीभगत के अवैध शराब बिक्री सम्भव नहीं है.मंगलवार को ललौली थाना क्षेत्र के बहुआ क़स्बे में संचालित हर्ष ढ़ाबे का एक वीडियो वायरल हो गया, जिसमें एक शख्स ढ़ाबे में पहुँच शराब खरीदता है.यह सब इतना खुलेआम चल रहा है जैसे शराब का ठेका ढ़ाबे में ही चल रहा है.Fatehpur Crime News

क्षेत्रीय शराब माफ़िया के सिस्टम में है पुलिस औऱ आबकारी..

सूत्र बताते हैं कि बहुआ क्षेत्र का रहने वाला एक शराब माफिया पूरे इलाके में धड़ल्ले से बेरोकटोक अवैध तरीक़े से शराब की बिक्री करवाता है.यह वर्तमान में एक दर्जन से ज़्यादा शराब ठेकों का मालिक है. बताया जाता है कि कुछ सालों पहले तक यह बेहद अभावों में जिंदगी जीता था. लेकिन देखते ही देखते इसने शराब के धंधे से जबरदस्त तरक़्क़ी की.इसकी शराब सप्लाई बाँदा-कानपुर और बाँदा-टाडा मार्ग के अधिकांश ढाबों और होटलों में है.लोग कहते है कि सिस्टमबाज इस शराब माफिया के सिस्टम में चौकी, थानों की पुलिस औऱ आबकारी विभाग हमेशा से रहा है.

इस मामले में आबकारी निरीक्षक राजीव माथुर से बात करने की कोशिश की गई.उनके व्यक्तिगत नम्बर पर कई बार फ़ोन मिलाया गया लेकिन नम्बर नेटवर्क क्षेत्र से बाहर बताता रहा.यदि उनका बयान इस मामले में आता है तो उसको खबर में जोड़ दिया जाएगा.

Read More: Fatehpur News: राकेश त्रिवेदी को शिक्षा माफिया क्यों बता रहे हैं सपा नेता संतोष द्विवेदी, आंदोलन की चेतावनी

Tags:

Latest News

Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में महज 10 रुपये को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर डंडे से जानलेवा हमला...
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट

Follow Us