Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फ़तेहपुर:सड़क हादसे में देवर भाभी सहित मासूम की मौत.बाइक से अस्पताल जा रहे थे.!

फ़तेहपुर:सड़क हादसे में देवर भाभी सहित मासूम की मौत.बाइक से अस्पताल जा रहे थे.!
सांकेतिक फ़ोटो

यूपी के फ़तेहपुर में बारातियों से भरी बस और मोटरसाइकिल की आमने सामने की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई।मरने वालों में देवर भाभी सहित डेढ़ माह की एक मासूम बच्ची भी थी।हादसा इतना भीषण था कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए।पढ़ें युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट..

फ़तेहपुर:रविवार को थाना सुल्तानपुर घोष अंतर्गत एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।घटना में देवर भाभी सहित एक डेढ़ माह की मासूम बच्ची भी थी बताया जा रहा है कि बारातियों से भरी बस और मोटरसाइकिल की आमने सामने की टक्कर हुई थी जिसमें गाड़ी में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। Fatehpur road accident

दरअसल प्रेमनगर के रहने वाले मनजीत उर्फ ननका(26)पुत्र मुन्नालाल अपनी भाभी आरती(24) पत्नी अभिषेक गुप्ता   के साथ डेढ़ माह की अपनी बीमार भतीजी वैष्णवी को दिखाने के लिए मोटरसाइकिल से हथगाम अस्पताल जा रहा था।  चौकी चौराहे के पास विपरीत दिशा से बारातियों से भरी एक निजी बस से आमने सामने की टक्कर हो गई। जिसमें मौके पर ही मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसा इतना भीषण था कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।Fatehpur road accident news

युगान्तर प्रवाह को जानकारी देते हुए सीओ खागा गयादत्त मिश्रा ने बताया कि घटना लगभग तीन बजे के आसपास की है। निजी बस को भी पकड़ लिया गया है। और शवों को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Tags:

Latest News

Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
फतेहपुर कलक्ट्रेट परिसर में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाकर नारेबाजी करने के मामले में शहर कोतवाली पुलिस...
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Follow Us