Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Crime News:फतेहपुर में ईंट भट्ठे में पति पत्नी का शव मिलने से इलाक़े में सनसनी

Fatehpur Crime News:फतेहपुर में ईंट भट्ठे में पति पत्नी का शव मिलने से इलाक़े में सनसनी
सांकेतिक फ़ोटो

यूपी के फतेहपुर जिले में शनिवार देर रात एक ईंट भट्ठे में मजदूर दम्पत्ति के शव मिलने से सनसनी फैल गई.मामला सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र का है.पुलिस मामले की जाँच में जुटी हुई है. Fatehpur Sultanpurghosh Thana Crime News

Fatehpur News:शनिवार देर रात यूपी के फतेहपुर ज़िले में एक ईंट भट्ठे में पति पत्नी का शव मिलने से हड़कंप मच गया. मृतक उसी भट्टे में मजदूरी करते थे. शव मिलने की सूचना पर पहुँचीं पुलिस ने शवों को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.और मामले की जांच शुरू कर दी है.

 

जानकारी के अनुसार जनपद के सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र अंर्तगत क़स्बे में स्थित एक ईंट भट्ठे में शनिवार देर रात मजदूरों ने पति पत्नी के शवों को पड़े हुए देखा. दोनों मृतक भी उसी भट्टे में ईंट पथाई का काम करते थे. मृतक नरेश पासवान (42) अपनी पत्नी सियादेवी निवासी लौकियापुर थाना कोतवाली खागा के साथ सुल्तानघोष क़स्बे में स्थित ईंट भट्ठे में काम करने के लिए आया हुआ था.लेकिन शनिवार देर रात दोनों की एक साथ संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई.

संतान न होने से दुःखी थे..

Read More: Fatehpur News: व्यापार मंडल का बड़ा ऐलान ! सभी विधानसभाओं में होंगे सम्मेलन, बाहरी हस्तक्षेप पर होगी कार्रवाई

बताया जा रहा है कि दोनों की शादी के करीब 20 साल हो गए थे.लेकिन अब संतान प्राप्ति नहीं हुई थी. इसी के चलते दोनों काफ़ी दुःखी रहते थे. कई बार पति पत्नी के बीच विवाद भी होता था. ऐसा माना जा रहा है कि संतान न होने के दुःख में पति पत्नी ने ज़हर खाकर आत्महत्या की है.

Read More: Fatehpur News: चाचा-भतीजे की जोड़ी ने जमकर डाली डकैती ! सैफई बन गया था सिंडीकेट का अड्डा, नाच-गाने में खर्च हुआ विकास का पैसा

Tags:

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us