Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Accident News:फतेहपुर में जिम से लौट रहे युवक को जनरथ बस ने कुचला गुस्साए लोगों ने किया हंगामा

Fatehpur Accident News:फतेहपुर में जिम से लौट रहे युवक को जनरथ बस ने कुचला गुस्साए लोगों ने किया हंगामा
Fatehpur Accident News:मृतक साजिद (फ़ाइल फ़ोटो)

फतेहपुर में बुधवार रात जिम से कसरत कर लौट रहे युवक को जनरथ बस ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौक़े पर ही मौत हो गई. घटना के बाद गुस्साए लोगों ने जमकर हंगामा किया.पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर. Fatehpur Baqarganj Road Accident News

Fatehpur News:फतेहपुर शहर में तेज़ गति से दौड़ती रोडवेज बसों का शिकार आए दिन कोई न कोई हो रहा है.ताज़ा मामला कोतवाली क्षेत्र के बाकरगंज इलाक़े का है. जहाँ बुधवार रात जिम से कसरत कर लौट रहे बाइक सवार युवक को एक तेज़ रफ़्तार रोडवेज की जनरथ बस सेवा ने टक्कर मार दी.जिसके चलते युवक ने मौक़े पर ही दम तोड़ दिया. Fatehpur Road Accident Latest News

जानकारी के अनुसार शहर क्षेत्र के कटरा

अब्दुल गनी मोहल्ला निवासी मोहम्मद साजिद (28) पक्का तालाब मोहल्ले में स्थित में एक जिम में रोज की भांति गया हुआ था.रात को बाइक से वह लौट रहा था, बाकरगंज में बरदाही बाजार के पास लखनऊ से बांदा जा रही जनरथ बस ने बाइक में टक्कर मार दी जिसके चलते बाइक से साजिद उछलकर रोड पर जा गिरा, जिससे उसकी मौत हो गई. Fatehpur News

सूचना मिलने पर मृतक के पिता मोहम्मद हनीफ और मोहल्ले के लोग कोतवाली पहुंच गए औऱ हंगामा किया.चालकों पर शहर में बस तेज चलाने और बसों के शहर में प्रवेश पर रोक की मांग की.

कोतवाली पहुंचे सीओ सिटी डीसी मिश्रा ने कार्रवाई का आश्वासन देकर भीड़ को किसी तरह शांत कराया औऱ बसों के संचालन के सम्बंध में एआरएम से बातचीत करने का आश्वासन दिया.

Tags:

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us