Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Haji ajjan Arrested : फतेहपुर का लैंड माफिया हाजी अज्जन गिरफ्तार इऱफान सोलंकी केस से जुड़े हैं तार.!

Haji ajjan Arrested : फतेहपुर का लैंड माफिया हाजी अज्जन गिरफ्तार इऱफान सोलंकी केस से जुड़े हैं तार.!
Haji ajjan Arrested

जेल में बन्द सपा विधायक हाजी इऱफान सोलंकी की मुश्किलें लगातार बढ़ती चली जा रही हैं, उस पर लगातार मुकदमें दर्ज हो रहें हैं, साथ ही उसके गैंग से जुड़े माफियाओं की भी गिरफ्तारियां शुरु हो गईं हैं, फ़तेहपुर के लैंड माफिया हाजी अज्जन को रविवार को कानपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

Fatehpur Haji ajjan Arrested : कानपुर के सपा विधायक हाजी इरफान सोंलकी पर प्रशासन का शिंकजा कसता जा रहा है, जेल में बन्द चल रहे सोलंकी के विरुद्ध एक के बाद एक दर्जनों मुकदमें दर्ज रहे हैं. साथ ही उसके गैंग से जुड़े माफियाओं की भी गिरफ्तारियां शुरु हो गई हैं. इसी क्रम में फतेहपुर के लैंड माफिया मोहम्मद एजाज उर्फ़ हाजी अज्जन को कानपुर पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किया है.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कानपुर के थाना जाजमऊ में दर्ज मुकदमे के मामले में फ़तेहपुर निवासी मोहम्मद एजाज उर्फ़ अज्जन को कानपुर पुलिस ने गिरफ़्तार किया है , इस प्रकरण में आरोपी अज्जन को सोमवार को न्यायालय में पुलिस पेश करेगी.

बता दें कि मोहम्मद अज्जन फ़तेहपुर कोतवाली में हिस्ट्रीशीटर है तथा पूर्व में भी इसके ऊपर पाँच से ज़्यादा मुक़दमे दर्ज है. पुलिस विवेचना में शौक़त पहलवान , इज़राइल आटेंवाला , मोहम्मद शरीफ़ , रिज़वान सोलंकी एवं इरफ़ान सोलंकी के साथ मोहम्मद एजाज उर्फ़ अज्जन पुत्र स्वर्गीय मोहम्मद अख़लाक़ चौधराना मोहल्ला कोतवाली फ़तेहपुर को उपरोक्त अन्य अभियुक्तों के साथ अपराध करने एवं ज़मीन आदि सम्पत्तियों को अवैध रूप से एक संगठित गिरोह के रूप में आपराधिक कृत्यों के द्वारा हासिल करने में संलिप्त पाया गया है.

बताया जा रहा है कि कानपुर पुलिस फतेहपुर में अज्जन से जुड़े कुछ औऱ लोगों की जल्द ही गिरफ्तारी कर सकती है.

Read More: Fatehpur News: 3 सितंबर के स्वदेशी व्यापारी कुंभ को सफल बनाने में जुटा व्यापार मंडल, बन रही है भ्रष्ट अधिकारियों की सूची

Tags:

Latest News

Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में महज 10 रुपये को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर डंडे से जानलेवा हमला...
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट

Follow Us