Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur के Flipkart एजेंसी में लूट का पुलिस ने किया खुलासा कैशियर ने ही रचा था षड्यंत्र

Fatehpur के Flipkart एजेंसी में लूट का पुलिस ने किया खुलासा कैशियर ने ही रचा था षड्यंत्र
फतेहपुर पुलिस की गिरफ्त में फ्लिपकार्ट एजेंसी के आरोपी

फतेहपुर के फ्लिपकार्ट एजेंसी कलेक्शन सेंटर में 15 अगस्त की रात हुई लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए लूट के रुपयों सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि एक आरोपी अभी भी फरार है. पूरी वारदात में फ्लिपकार्ट एजेंसी के कलेक्शन सेंटर का कैशियर ही मास्टर माइंड निकला. पढ़ें युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट (Fatehpur Robbery In flipkart agency cashier turned out to be the master mind of the whole Loot)

Fatehpur Flipkart Agency Robbery News: यूपी के फतेहपुर में सोमवार 15 अगस्त की रात फ्लिपकार्ट एजेंसी से खुलेआम बंदूक के बल पर 18 लाख 81 हज़ार की लूट के तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिए है. छापेमारी के दौरान लूट का पैसा भी बरामद हो गया है. जिसमे 28 हज़ार कम बताए जा रहे हैं. सीसीटीवी फुटेज और कुछ लोगों की जानकारी करने के बाद पुलिस को कुछ सुराग हाथ लगे थे जिसके आधार पर कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के अंदर ही छापेमारी करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया है जबकि एक आरोपी फरार है.फ्लिपकार्ट एजेंसी के कलेक्शन सेंटर के कैशियर ही इस पूरी वारदात का मास्टर माइंड निकला (Fatehpur Robbery In flipkart agency cashier turned out to be the master mind of the whole Loot)

फ्लिपकार्ट एजेंसी का कैशियर ही था मास्टर माइंड (Fatehpur Flipkart Agency Robbery News)

फतेहपुर पुलिस ने फ्लिपकार्ट एजेंसी के कलेक्शन सेंटर में कैशियर के पद कार्यरत विकास सिंह (27) पुत्र रामकरन सिंह थाना मालवां (Malwan) के ग्राम कोराई फतेहपुर को इस लूट का मास्टर माइंड बताया. मीडिया को जानकारी देते हुए प्रयागराज जोन के आई जी डॉ0 राकेश सिंह ने बताया की विकास कई दिनों से अपने ही कलेक्शन सेंटर में लूट का षड्यंत्र रचा रहा था. इसने अपने फ्लिपकार्ट एजेंसी चित्रकूट के कुछ साथियों के साथ मिलकर लूट की योजना बनाई थी. कई दिनों से इसने ऑफिस से छुट्टी ले रखी थी जिससे एजेंसी में पैसों का कलेक्शन अधिक हो जाए.

 

Read More: मुस्लिम विरोध करे तो पाकिस्तानी, हिंदू करें तो देशद्रोही: जानिए भाजपा पर कैसे कटाक्ष कर रहे हैं संतोष द्विवेदी

 पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपियों की सूची (Fatehpur Flipkart Agency Robbery News)

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में अब व्हाट्सऐप पर मिलेगी एफआईआर की कॉपी, एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने लागू की नई व्यवस्था

1- सचिन (21) पुत्र भूपति ग्राम इटरौर भिखमपुर थाना कर्वी चित्रकूट.

Read More: Fatehpur News: सामाजिक सेवा के लिए डॉ. अनुराग श्रीवास्तव सम्मानित, राज्यपाल ने दिया उत्कृष्ट सेवा सम्मान

2- अनूप सिंह (20) उर्फ अरविंद सिंह पुत्र मान सिंह निवासी बेनौरा थाना पश्चिम शरीरा कौशाम्बी.

3- विकास सिंह (27) पुत्र रामकरन कोराई थाना मालवां फतेहपुर 

4- अभिषेक निवासी रेहुटिया थाना कर्वी चित्रकूट  (वांछित अभियुक्त )

 

15 अगस्त को इसने अपनी छुट्टी कैंसिल कर अचानक ऑफिस पहुंच गया. रात करीब 10 बजे इसके तीन साथी मोटरसाइकल से अचानक फ्लिपकार्ट सेंटर में धावा बोल दिया और बंदूक बल पर सारा पैसा लूट ले गए. उन्होंने बताया की इस लूट की वारदात को खुद विकास ने 112 नम्बर  पर फोन करके पुलिस को दी. आई जी ने कहा की पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और कुछ सबूतों के बल पर 24 घंटे के अंदर इस पूरी घटना का खुलासा कर दिया है इसका एक साथी अभिषेक अभी फरार चल रहा है जल्दी ही उसकी गिरफ्तारी होगी अन्य सभी पर सुसंगत धाराओं में कार्रवाई करते हुऐ जेल भेजा जा रहा है.

(Fatehpur Robbery In flipkart agency cashier turned out to be the master mind of the whole Loot)

Tags:

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us