Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Baghpat Crime News: पति ने पत्नी से मांगी चाय ! इतनी सी बात पर गुस्सायी पत्नी ले आयी कैंची, फोड़ दी पति की आंख

Baghpat Crime News: पति ने पत्नी से मांगी चाय ! इतनी सी बात पर गुस्सायी पत्नी ले आयी कैंची, फोड़ दी पति की आंख
बागपत में पत्नी ने कैंची से फोड़ी पति की आंख, फोटो साभार, सोशल मीडिया

उत्तर प्रदेश के बागपत (Bagpat) से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. बड़ौत क्षेत्र में रहने वाले एक युवक को अपनी पत्नी से चाय मांगना भारी पड़ गया. दरअसल पति ने अपनी पत्नी से गरमा गरम चाय (Tea) पीने की ख्वाहिश जाहिर की तो गुस्से में आगबबूला पत्नी ने कैची (Scissors) घोंपकर अपने पति की आंख (Eyes) फोड़ दी. इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पत्नी मौके से फरार हो गई. युवक को गम्भीर हालत में अस्पताल भिजवाया गया. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

पति-पत्नी विवाद पहुँचा थाने

यह हैरान कर देने वाली घटना उत्तर प्रदेश के बागपत (Bagpat) के बड़ौत थाना क्षेत्र की है, जहां पर 28 वर्षीय अंकित की शादी 3 साल पहले हुई थी. जानकारी के मुताबिक पति और पत्नी के बीच बेहद प्यार था लेकिन बीते कुछ समय से दोनों में आए दिन खटपट (Dispute) हुआ करती थी, लेकिन हद तो तब हो गई जब इन दोनों में यह खटपट, मारपीट के रूप में तब्दील हो गई. अब उनके इस लड़ाई झगड़े से घर वाले भी परेशान रहने लगे थे. फिर पत्नी ने कुछ किया ऐसा की जानकर पुलिस भी हैरान है.

जान तो बच गई, लेकिन चली गई आंख

दरअसल बुधवार को जब अंकित ने पत्नी से चाय (Demanding Tea) मांगी, तो वह गुस्से (Angry) में लाल-पीली होकर अंदर चली गयी. कुछ देर बाद अंदर से कैंची (Scissors) लाई और खटिया पर बैठे पति की आंख पर वार कर दिया. जिसमें पति की आंखों में गम्भीर चोट (Major Injury Eyes) आई है. आरोपी पत्नी द्वारा पति पर चाकू से किए गए वार के बाद पति लहूलुहान होकर काफी देर चिल्लाता रहा जिसकी आवाज सुनकर घर के बाकी परिजन उसकी तरफ दौड़े और उसे पास के ही सामुदायिक चिकित्सा केंद्र में ले गए, जहां पर उसकी हालत को देखते हुए उसे मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां पर उसका इलाज किया जा रहा है.

3 दिन पहले पुलिस से की थी शिकायत

पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद और मारपीट होता रहता था जिसके चलते आरोपी पत्नी ने तीन पहले अपने पति, जेठ और जेठानी के खिलाफ थाने में मामला भी दर्ज करवाया था. इस मामले में पुलिस कुछ कर पाती इससे पहले ही महिला ने कानून को अपने हाथ में लेते हुए अपने पति पर जानलेवा हमला कर दिया. फिलहाल पति की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज कर अब उसकी तलाश में जुट गई है.

Latest News

रेलवे एजुकेशनल सोसाइटी में पत्रकार अविनाश मिश्र को मिली अहम जिम्मेदारी, अनुप वर्मा प्रबंधक और डॉ. आरएन त्रिपाठी अध्यक्ष निर्वाचित रेलवे एजुकेशनल सोसाइटी में पत्रकार अविनाश मिश्र को मिली अहम जिम्मेदारी, अनुप वर्मा प्रबंधक और डॉ. आरएन त्रिपाठी अध्यक्ष निर्वाचित
रेलवे एजुकेशनल सोसाइटी ऑफ लखनऊ की नई प्रबंधसमितियों का गठन हो गया है. चारबाग स्थित रेलवे हायर सेकेंडरी स्कूल की...
UPPSC के नए चेयरमैन बने IPS आलोक सिंह, जानिए कौन हैं 1995 बैच के अधिकारी, क्यों मिली इतनी बड़ी जिम्मेदारी
Fatehpur News: वाह री स्वास्थ्य व्यवस्था ! कोविड में मर चुके डॉक्टर के हस्ताक्षर से जारी हो रही थीं अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट, डिप्टी सीएम ने दिए जांच के आदेश
Fatehpur News: फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा, मां-बेटी समेत तीन की दर्दनाक मौत ! ट्रक की टक्कर से मचा कोहराम
UPTET 2026: यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, 24 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन, जानिए इस बार क्या हुआ बदलाव
Fatehpur News: अवैध संबंधों में की गई विवाहिता की हत्या! मुठभेड़ में पकड़ा गया हत्यारोपी, निर्वस्त्र मिला था महिला का शव
Fatehpur News: सर्दी की पहली धुंध में मौत का तांडव! ट्रक की टक्कर से तीन दोस्तों की चली गई जिंदगी, हाईवे पर बिखरे शवों के टुकड़े

Follow Us