Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

यूपी की राजनीति में 'आप' की एंट्री.2022 में पार्टी लड़ेगी चुनाव.केजरीवाल ने किया ऐलान.!

यूपी की राजनीति में 'आप' की एंट्री.2022 में पार्टी लड़ेगी चुनाव.केजरीवाल ने किया ऐलान.!
प्रेस कांफ्रेंस कर घोषणा करते अरविंद केजरीवाल।

यूपी की राजनीति में एक और दल की एंट्री का औपचारिक ऐलान मंगलवार को हो गया.आम आदमी पार्टी यूपी में 2022 का विधानसभा चुनाव लड़ेगी इसकी घोषणा पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल की तरफ़ से कर दी गई है..पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर..

नई दिल्ली:यूपी में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी भी अपने प्रत्याशी उतारेगी इसका औपचारिक ऐलान मंगलवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री और पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल (arvind kejariwal) की तरफ़ से कर दिया गया है।

ग़ौरतलब है पिछले काफ़ी समय से आम आदमी पार्टी यूपी की राजनीति में अपना फ़ोकस किए हुए है।राज्ससभा सांसद संजय सिंह को पार्टी ने प्रदेश का प्रभारी नियुक्त किया है।वह लगातार यूपी के जनपदों का दौरा कर पार्टी के संगठन को बढाने में लगे हुए हैं।साथ ही संजय सिंह (sanjay singh )की तरफ़ से लगातार यूपी के सीएम योगी (yogi adityanath)आदित्यनाथ के खिलाफ क़ानून व्यवस्था, भ्रष्टाचार आदि के मुद्दे पर घेरा जा रहा है।आज पार्टी की तरफ से विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा के साथ ही यूपी की राजनीति औऱ भी दिलचस्प हो गई है।

आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि- "अन्ना आंदोलन से हमने पार्टी बनाई, सपने में भी नहीं सोचा था कि देश की जनता से हमें इतना प्यार मिलेगा।8 वर्षों में हमने दिल्ली में 3 बार सरकार बनाई, पंजाब में मुख्य विपक्षी दल बने। आज मैं ऐलान करता हूँ कि 2022 में हम UP में भी चुनाव लड़ेंगे।"

Tags:

Latest News

Fatehpur News: वाह री स्वास्थ्य व्यवस्था ! कोविड में मर चुके डॉक्टर के हस्ताक्षर से जारी हो रही थीं अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट, डिप्टी सीएम ने दिए जांच के आदेश Fatehpur News: वाह री स्वास्थ्य व्यवस्था ! कोविड में मर चुके डॉक्टर के हस्ताक्षर से जारी हो रही थीं अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट, डिप्टी सीएम ने दिए जांच के आदेश
फतेहपुर जिले के खागा स्थित एक डायग्नोस्टिक सेंटर में स्वास्थ्य व्यवस्था को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. आरोप...
Fatehpur News: फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा, मां-बेटी समेत तीन की दर्दनाक मौत ! ट्रक की टक्कर से मचा कोहराम
UPTET 2026: यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, 24 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन, जानिए इस बार क्या हुआ बदलाव
Fatehpur News: अवैध संबंधों में की गई विवाहिता की हत्या! मुठभेड़ में पकड़ा गया हत्यारोपी, निर्वस्त्र मिला था महिला का शव
Fatehpur News: सर्दी की पहली धुंध में मौत का तांडव! ट्रक की टक्कर से तीन दोस्तों की चली गई जिंदगी, हाईवे पर बिखरे शवों के टुकड़े
Fatehpur News: फतेहपुर में पत्नी के मायके से न लौटने पर युवक ने दी जान, घर के कमरे में फंदे से लटका मिला शव
Fatehpur News: खागा में भीषण सड़क हादसा, टायर फटने से तीन बार पलटी कार, पुल से 30 फीट नीचे गिरे PWD के JE की मौत

Follow Us