Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

सांसद सावित्री बाई फूले ने दिया भाजपा से इस्तीफा,कहा समाज को तोड़ रही है भाजपा।

सांसद सावित्री बाई फूले ने दिया भाजपा से इस्तीफा,कहा समाज को तोड़ रही है भाजपा।
फाइल फोटो-सांसद सावित्री बाई फुले

बहराइच से भाजपा सांसद और दलित नेता सावित्री बाई फूले ने गुरुवार को भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया क्या रही पार्टी छोड़ने की वजह पढ़े युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट...

बहराइच: लगातार खराब हो रहे प्रदेश के माहौल औऱ हाल ही में हुई बुलन्दशहर घटना के बाद से यूपी में भाजपा सरकार बैकफुट पर है,गुरुवार को पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा देकर एक बार फिर दलित महिला नेता सावित्री बाई फूले सुर्खियों में हैं।
सावित्री बाई फूले की इस्तीफ़े की खबर को ANI ने एक ट्वीट करके दी है।
इस्तीफे के बाद सावित्री बाई फूले ने कहा कि भाजपा देश व समाज को तोड़ने का काम कर रही है और भाजपा नेताओं द्वारा जिस तरह से समय समय पर आरक्षण खत्म करने को लेकर बयान दिए जा रहें हैं वह बेहद ही दुर्भाग्यपूर्ण है।
गौरतलब हो कि सावित्री बाई फूले पिछले कुछ समय से पार्टी लाइन से अलग बयान देकर सुर्खियों में हैं,उन्होंने भारत मे बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर के संविधान को खतरा बताया था,और कुछ समय पहले एक संविधान बचाओ रैली भी बुलाई थी,सावित्री बाई फुले तब भी चर्चा में आई थीं जब उन्होंने जिन्ना विवाद पर जिन्ना को एक महापुरुष बताया था।
इस मामले में फिलहाल अभी तक भाजपा नेताओं की तरफ़ से कोई टिप्पणी नहीं कि गई है।

Tags:

Latest News

Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में महज 10 रुपये को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर डंडे से जानलेवा हमला...
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट

Follow Us