Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

T20 Wc Team India Jersey Launch: T-20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया की नई जर्सी लांच

T20 Wc Team India Jersey Launch: T-20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया की नई जर्सी लांच
नई जर्सी लांच, image credit original source

T20 वर्ल्ड कप (T20 Wc) के लिए टीम इंडिया का ऐलान (Team India Announced) हो चुका है. ऐसे में इस टूर्नामेंट के लिए इस वर्ल्ड कप में एक नई जर्सी भी लॉन्च कर दी गई है इस जर्सी को लॉन्च करने का तरीका बेहद ही नायाब और आश्चर्यचकित कर देने वाला है जिसे देखकर एक बार तो खिलाड़ी भी हैरान दिखाई दिए बहुत कुछ खास है इस बार की नई जर्सी में लिए जानते हैं आगे की खबर में..

T20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया की जर्सी हुई लॉन्च

हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के धर्मशाला (Dharmshala) के पहाड़ों के बीच बने बेहद ही आकर्षक क्रिकेट स्टेडियम में हेलीकॉप्टर (Helicopter) के जरिए भारतीय क्रिकेट टीम की नई जर्सी को लांच (Launch New Jersey) किया गया है. पहली बार में देखने पर यह जर्सी बेहद ही कूल नजर आ रही है इस जर्सी में पिछली जर्सी के मुकाबले कई बदलाव किए गए हैं जिसमें जर्सी की आस्तीन केसरिया रंग की है वहीं इसके अलावा नीला गहरा रंग भी है.

https://www.instagram.com/reel/C6oH0Lyo-9U/?utm_source=ig_web_button_share_sheet

जर्सी लॉन्च करने का वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत ही तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में टीम इंडिया के कप्तान हिटमैन रोहित शर्मा, सर रविंद्र जडेजा और भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव दिखाई दे रहे हैं. जो ग्राउंड पर खड़े होकर मौज-मस्ती कर रहे थे इसी बीच ग्राउंड के ऊपर एक हेलीकॉप्टर दिखाई दिया जिसे देखकर तीनों ही खिलाड़ी हैरान रह जाते हैं. जानकारी के मुताबिक टीम इंडिया की इस जर्सी का स्पॉन्सर जर्मनी की मशहूर कंपनी एडीडास है जिसने अगले 4 सालों तक इस जर्सी की स्पॉन्सरशिप ले रखी है जिसके लिए उसने 350 करोड़ रुपए भी चुकाए हैं.

टूर्नामेंट के लिए टीम इंडिया का पहले हो चुका ऐलान

जाहिर तौर पर टीम इंडिया का एक बार फिर से यह सपना रहेगा की 2013 के बाद पहला आईसीसी टूर्नामेंट जीतना है जिसके लिए टीम के सभी खिलाड़ी जी जान से मेहनत कर रहे हैं जिसका उदाहरण इंडियन प्रीमियर लीग में भी देखने को मिल रहा है जिसके आधार पर वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया के खिलाड़ियों का चयन भी हो चुका है जिसमें रोहित शर्मा (कप्तान) यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, ऋषभ पंत, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (उप कप्तान) संजू सैमसन, रविंद्र जडेजा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज को जगह मिली है.

9 जून को भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा मुकाबला

इस टूर्नामेंट के लिए टीम इंडिया का सफर 5 जून से शुरू होगा पहला मैच आयरलैंड के खिलाफ न्यूयॉर्क सिटी में खेला जाएगा जबकि 9 जून को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला देखने को मिलेगा इसके बाद 12 जून और 15 जून को मुकाबला होगा इस टूर्नामेंट में सुपर 8 के मुकाबले 19 जून से शुरू होंगे वही 27 जून को सेमीफाइनल और 29 जून को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा जिसमें वर्ल्ड कप T20 2024 का विनर मिल जाएगा.

Related Posts

Latest News

Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
फतेहपुर के मलवां कस्बे में दो मंजिला मकान में हुए भीषण धमाके की जांच अब कई एंगल से हो रही...
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Pitru Paksha 2026: आज से शुरू हुआ पितृपक्ष, जानिए 15 दिनों में क्या करें, क्या न करें, तर्पण-श्राद्ध के नियम और पूरा कैलेंडर
UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष

Follow Us