Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

MS Dhoni Viral Video: क्रिकेट नहीं आजकल 'माही' खेल रहे ये गेम, देखें वायरल वीडियो

MS Dhoni Viral Video: क्रिकेट नहीं आजकल 'माही' खेल रहे ये गेम, देखें वायरल वीडियो
पूर्व कप्तान एमएस धोनी खेलते हैं यह गेम ,वीडियो वायरल

भारतीय टीम को शिखर तक पहुंचाने वाले पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी इस समय सोशल मीडिया पर काफ़ी ट्रेंड किये जा रहे हैं.यूं तो उनका ट्रेंड होना आम बात है मगर इस बार उनके ट्रेंड होने की वजह क्रिकेट नहीं बल्कि कोई और गेम है..


हाईलाइट्स

  • टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी का फ्लाइट का वीडियो हुआ वायरल
  • क्रिकेट के अलावा ये गेम भी पसंद है माही को,खेलते आये नजर
  • गेम का वीडियो वायरल होने के कुछ ही घण्टों में 30 लाख से ज्यादा डाउनलोडस

Mahendra Singh Dhoni Viral Video : भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का पसंदीदा खेल कौन सा है.वैसे तो सभी जानते हैं लेकिन इस खेल के अलावा शायद यह खेल भी उन्हें बहुत ज्यादा पसंद है. जिसका वीडियो वायरल हुआ है.एक दावे के मुताबिक 24 घंटे में ही 30 लाख लोगों ने इस खेल को डाउनलोड कर लिया. महेंद्र सिंह धोनी का यह गेम काफी चर्चा का विषय बना हुआ है तो चलिए आपको धोनी के इस खेल से रूबरू कराते हैं..

माही ने टीम इंडिया को पहुंचाया था ऊंचे शिखर पर

दरअसल भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी जिन्हें सभी माही के नाम से जानते हैं .वर्ल्ड कप 2011 में भारत को विश्व विजेता बनाने वाले महेंद्र सिंह धोनी ने टीम इंडिया को ऊंचे शिखर तक पहुंचाया है. बीते आईपीएल में भी चेन्नई सुपर किंग्स की कमान संभालते हुए उन्होंने पांचवीं बार खिताब जीता. सोशल मीडिया पर भी माही अक्सर एक्टिव रहते और हमेशा ट्रेंड किये जाते हैं.इन दिनों एक वीडियो उनका चर्चा का विषय बना हुआ है जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. 

माही खेल रहे ये गेम

सोशल मीडिया पर अक्सर माही ट्रेंड किये जाते हैं. मगर इस बार ट्रेंड करने का कारण क्रिकेट नहीं बल्कि कोई और गेम है. इस गेम का वीडियो भी वायरल हो रहा है.वीडियो वायरल होने के बाद दावे के मुताबिक 24 घंटे के भीतर तीस लाख लोगों ने इस गेम को डाउनलोड भी कर लिया. अब आप सभी फोटो देखकर इस गेम को पहचान तो गए होंगे ही.यह लोकप्रिय गेम क्रिकेट नहीं बल्कि कैंडी क्रश है जिसे फ्लाइट पर यात्रा के दौरान माही खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं. 

अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है धोनी के पास

वीडियो वायरल होने के बाद धोनी के फैंस के कारण कैंडी क्रश गेम भी ट्विटर पर ट्रेंड करने लगा .

दरअसल फ्लाइट पर यात्रा के दौरान उनकी यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. जो इस वक्त चर्चा का विषय बनी हुई है .जिसमें एयरहोस्टेस धोनी को चॉकलेट ,बिस्किट्स सर्व करते हुए नजर आ रही है. उसी समय धोनी अपने टेबलेट में ये गेम खेलते हुए नजर आए. और यह वीडियो वायरल हो गया. वीडियो को देखकर लोगों को अंदाजा लग गया कि माही का क्रिकेट के अलावा शायद इस गेम में भी काफी रुचि है.

Related Posts

Latest News

Kanpur News: कानपुर में अपने देवर के प्राइवेट पार्ट को भाभी ने दांतों से काट डाला! डॉक्टरों को लगाने पड़े 55 टांके Kanpur News: कानपुर में अपने देवर के प्राइवेट पार्ट को भाभी ने दांतों से काट डाला! डॉक्टरों को लगाने पड़े 55 टांके
कानपुर के सजेती थाना क्षेत्र के घुरऊपुर गांव में देवर-भाभी के बीच हुआ विवाद खौफनाक घटना में बदल गया. आरोप...
UP School Holiday: यूपी में 26 अक्टूबर को स्कूलों की छुट्टी, इस वजह से योगी सरकार ने किया बड़ा ऐलान
Fatehpur News: फतेहपुर में वर्चस्व की जंग में खूनी बवाल, 10 महिलाओं समेत 20 गिरफ्तार! अब जेल की खानी होगी हवा
आज का राशिफल 25 अक्टूबर 2026: मेष से मीन तक जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, किसे मिलेगी खुशखबरी और किसे रहना होगा सावधान
Fatehpur News: लोहे में ढली बावनी इमली की ऐतिहासिक विरासत को लखनऊ की ODOP गैलरी में मिलेगी जगह
Fatehpur News: फतेहपुर में प्रेम प्रसंग में की गई हत्या ! पत्नी ने पति के साथ मिलकर प्रेमी को मार डाला, झाड़ियों में फेंका शव
आज का राशिफल 24 अक्टूबर 2026: इन राशियों के लिए बेहतर नहीं होगा आने वाला समय, शनि की पड़ रही है दृष्टि

Follow Us