Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Asia Cup 2022 IND vs SL: श्रीलंका से हार फाइनल की रेस से बाहर हुआ भारत ये रहे हार के मुख्य कारण

Asia Cup 2022 IND vs SL: श्रीलंका से हार फाइनल की रेस से बाहर हुआ भारत ये रहे हार के मुख्य कारण
Asia Cup 2022 IND vs SL

एशिया कप में लगातार दूसरे मैच में मिली हार से भारत की फ़ाइनल में पहुँचने की उम्मीदें लगभग ख़त्म हो गईं हैं.पहले पाकिस्तान फिर मंगलवार को श्री लंका के हांथों मिली करारी हार से भारतीय फैंस को जबरदस्त झटका लगा है.इस टूर्नामेंट में लगातार दो हार के बाद रोहित शर्मा की कप्तानी पर भी सवाल उठने शुरू हो गए हैं.

Asia Cup 2022 IND vs SL: बड़े टूर्नामेंटों में जिस तरह से भारत हार रही है वह भारतीय क्रिकेट के भविष्य के लिए चिंता का कारण है. पूरे साल दो पक्षीय सीरीजों में अच्छा प्रदर्शन कर खिताब अपने नाम करने वाली भारत की टीम बड़े मैचों में असफल क्यों हो रही है.( India ke har ki vajah ) यह सोचने वाली बात है. टीम मैनेजमेंट, कोच औऱ बीसीसीआई को इस पर विचार करना होगा. इसी साल टी ट्वेंटी विश्वकप भी खेला जाना है, लेकिन मौजूदा हालातों को देखकर लग रहा है कि टीम पहला राउंड ही न पार कर पाएगी.

कमजोर तेज गेंदबाजी..

बात इस एशिया कप की करें तो पहले दो मुकाबलो में भारत का खेल ठीक रहा.हालांकि दूसरा मुकाबला हांगकांग की टीम से था.लेकिन हांगकांग जैसी कमजोर टीम के सामने भी भारतीय गेंदबाज अपना प्रभाव छोड़ने में असफल रहे थे (ind vs sl bharat ki har ke karan) औऱ हांगकांग ने भी लक्ष्य का पीछा करते हुए सिर्फ़ 5 विकेट खोकर 20 ओवरों में 152 रन बना लिए थे.

ख़राब टीम चयन..

अंतिम एकादश को लेकर खूब प्रयोग हुए. पिछले दो मैचों में छठे गेंदबाज के रूप में दीपक हुडा को खिलाया गया, लेकिन उनसे एक भी ओवर दोनों मैचों में कप्तान ने नहीं डलाया.और न ही वह बैटिंग में सफल हुए. दिनेश कार्तिक की पहचान एक जबरदस्त फिनिशर के रूप में हैं.india lose against sri lanka main reasons

लेकिन उनको पिछले दोनों मुकाबलों में मौका नहीं दिया गया.ऋषभ पंत (rishabh pant) लगातार असफल हो रहें हैं फिर भी उन्हें टीम में बनाए रखा गया. पाकिस्तान के खिलाफ सुपर फोर मुकाबले में भारत को हार मिली थी लेकिन उस मैच में सबसे सफल गेंदबाज कोई थे तो वह रवि विश्नोई थे उन्होंने किफायती गेंदबाजी के साथ साथ विकेट भी चटकाया था. लेकिन उन्हें श्रीलंका के खिलाफ बाहर बिठा दिया गया.

ख़राब कप्तानी..

श्रीलंका के खिलाफ कप्तान रोहित शर्मा (rohit sharma) ने बल्लेबाजी अच्छी की लेक़िन एक कप्तान के रूप में फील्ड में उनके निर्णय गलत साबित हुए. पाकिस्तान के खिलाफ भी 19 वां ओवर भुनेश्ववर कुमार ने किया था जहाँ उन्होंने 19 रन खर्चे थे वहीं श्रीलंका के खिलाफ भी 19वां ओवर उन्ही से डलवाया गया जिसमें 15 रन ख़र्चे. 

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एआरटीओ कार्यालय में अनियमितता और अवैध वसूली की शिकायतों के बाद गुरुवार को प्रशासन...
Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या
Janmashtami 2026: 15 साल बाद जन्माष्टमी पर बन रहा अष्टमी और रोहिणी नक्षत्र का दुर्लभ शुभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त
UP Rain Alert: उत्तर प्रदेश में 6 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, बाढ़-वज्रपात की आशंका पर सभी जिलों को सतर्क रहने के निर्देश
Fatehpur News: सामाजिक सेवा के लिए डॉ. अनुराग श्रीवास्तव सम्मानित, राज्यपाल ने दिया उत्कृष्ट सेवा सम्मान
Fatehpur News: 3 सितंबर के स्वदेशी व्यापारी कुंभ को सफल बनाने में जुटा व्यापार मंडल, बन रही है भ्रष्ट अधिकारियों की सूची
Fatehpur News: राकेश त्रिवेदी को शिक्षा माफिया क्यों बता रहे हैं सपा नेता संतोष द्विवेदी, आंदोलन की चेतावनी

Follow Us