Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

क्रिकेट:विश्वकप में अफगानिस्तान टीम के कप्तान रहे गुलबदीन का चौंकाने वाला खुलासा..लगाए संगीन आरोप!

क्रिकेट:विश्वकप में अफगानिस्तान टीम के कप्तान रहे गुलबदीन का चौंकाने वाला खुलासा..लगाए संगीन आरोप!
फ़ाइल फ़ोटो

विश्वकप में अफगानिस्तान टीम के कप्तान रहे गुलबदीन ने बेहद ही चौकाने वाला खुलासा किया।और उन्होंने कई तरह के आरोप भी सीनियर्स खिलाड़ियों पर लगाएं हैं।पढ़े पूरी ख़बर युगान्तर प्रवाह पर।

खेल डेस्क-विश्वकप में बेहद ही निराशाजनक प्रदर्शन करने वाली अफगान टीम टूर्नामेंट में बिना जीत का खाता खोले वापस लौट गई थी।विश्वकप में हुई अफगान टीम की करारी हार के बाद से टीम के अंदर चल रही खींचातान अब खुलकर सामने आ गई।विश्व कप में अपनी टीम की अगुवाई करने वाले क्रिकेटर गुलबदीन ने टीम के सीनियर्स खिलाड़ियों के ऊपर कई तरह के संगीन आरोप लगाए हैं।
एक अफगानिस्तान के पत्रकार को दिए गए इंटरव्यू में उन्होंने अपने कई सीनियर्स खिलाड़ियों के ऊपर जान बूझकर ख़राब खेलने का संगीन आरोप लगाया है।

ये भी पढ़े-क्रिकेट:वेस्टइंडीज दौरे के लिए चुन ली गई भारतीय टीम..चयन चौंकाने वाला!

गुलबदीन ने अफगानी पत्रकार से कहा, 'हम विश्व कप में ज्यादातर सीनियर्स पर निर्भर रहते थे, लेकिन वे जानबूझकर प्रदर्शन नहीं कर रहे थे। वे हारने के बाद दुखी होने के बजाय हंस रहे थे और जब मैं उन्हें गेंदबाजी करने के लिए कहता तब वह मेरी तरफ देख भी नहीं रहे थे।' इसके अलावा गुलबदीन ने यह भी दावा किया कि जब भी वे सीनियर खिलाड़ियों को गेंदबाजी करने के लिए कहते, तो वे मैदान पर उनका समर्थन नहीं करते थे।
आपको बता दे कि टीम प्रबंधन ने विश्व कप से ठीक पहले नए कप्तान को चुनकर सबको हैरत में डाल दिया था।गुलबदीन को विश्व कप में टीम का नया कप्तान नियुक्त किया गया था।उन्हें असगर अफगान की जगह कप्तानी करने का मौका मिला था। टीम में राशिद खान और मोहम्मद नबी जैसे बड़े खिलाड़ी अपने कद के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पाए, यही टीम की असफलता का मुख्य कारण रहा।

Tags:

Related Posts

Latest News

UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मौसम बदलने के आसार हैं. बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे संभावित चक्रवाती...
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट
आज का राशिफल 26 अक्टूबर 2026: कुंभ राशि के लिए बेहतर होगा समय, जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल
Kanpur News: कानपुर में अपने देवर के प्राइवेट पार्ट को भाभी ने दांतों से काट डाला! डॉक्टरों को लगाने पड़े 55 टांके
UP School Holiday: यूपी में 26 अक्टूबर को स्कूलों की छुट्टी, इस वजह से योगी सरकार ने किया बड़ा ऐलान
Fatehpur News: फतेहपुर में वर्चस्व की जंग में खूनी बवाल, 10 महिलाओं समेत 20 गिरफ्तार! अब जेल की खानी होगी हवा
आज का राशिफल 25 अक्टूबर 2026: मेष से मीन तक जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, किसे मिलेगी खुशखबरी और किसे रहना होगा सावधान

Follow Us