Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Prithvi Nath Temple Gonda : सावन स्पेशल-गदाधारी भीम से जुड़ा है इस पृथ्वीनाथ मंदिर का इतिहास,जानिए इसके पीछे का रहस्य

Prithvi Nath Temple Gonda : सावन स्पेशल-गदाधारी भीम से जुड़ा है इस पृथ्वीनाथ मंदिर का इतिहास,जानिए इसके पीछे का रहस्य
गोंडा जिले में है एशिया का सबसे बड़ा शिवलिंग,पृथ्वीनाथ मन्दिर

Sawan 2023 Prithvinath Temple: सावन का पवित्र मास शुरू हो चुका है. हर-हर महादेव के जयकारों से शिवालय गूंज उठे है.प्रसिद्ध नदियों से कांवड़िये जल लेकर देश के प्रसिद्ध शिव मंदिरों में पहुंच रहे हैं. उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में एक ऐसा शिव मंदिर जिसे एशिया का सबसे बड़ा शिवलिंग कहा जाता है.पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इसका इतिहास महाभारत काल से जुड़ा बताया जाता है.


हाईलाइट्स

  • गोंडा के खरगूपुर में पृथ्वीनाथ मन्दिर का पौराणिक इतिहास,अद्धभुत वास्तुकला से बना ये मंदिर
  • एशिया का सबसे बड़ा शिवलिंग कहा जाता है , महाभारत काल से जुड़ा है शिवलिंग का इतिहास
  • करीब 5 हज़ार वर्ष पुराना है मन्दिर, सावन और शिवरात्रि में उमड़ती है भक्तों की भीड़

History of Prithvinath Temple In Gonda : आज हम बात करने जा रहे हैं एक ऐसे प्रसिद्ध शिवमन्दिर की जिसका एक अलग महत्व है. आपने इतना ऊंचा शिवलिंग शायद ही कहीं देखा हो. जिसपर जलाभिषेक करने के लिए चाहे जितना लम्बा व्यक्ति हो उसे जल चढ़ाने के लिए अपनी पैरों की एड़ी उठानी ही पड़ेगी. तभी तो इस शिवलिंग को एशिया का सबसे ऊंचा शिवलिंग कहा जाता है. तो चलिए आपको सावन मास में इस प्रसिद्ध शिव जी के मन्दिर से जुड़े कुछ पौराणिक रहस्यों को बताते हैं..

हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज रहे शिवालय

सावन का महीना शुरु हो चुका है. भोलेनाथ के भक्त देश के कोने-कोने में हर-हर महादेव के जयकारों के साथ भोलेनाथ के दर्शन के लिए शिव मंदिरों में पहुंचने लगे हैं. हमारे देश में ऐसे कई प्रसिद्ध शिव मंदिर है जो चमत्कारिक हैं. जिनकी एक अपनी अलग मान्यता है .

एशिया का सबसे बड़ा शिवलिंग

Read More: सावन में सोमवार ही नहीं, संपत शनिवार भी हैं बेहद खास ! जानिए महत्व, पूजा विधि और शनि कृपा पाने के आसान उपाय

उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में स्थित खरगूपुर एक जगह है .जहाँ एशिया का सबसे बड़ा शिवलिंग है और ये शिव मंदिर वास्तुकला का भी एक अद्भुत नमूना है.इस शिव मंदिर को पृथ्वीनाथ मन्दिर के नाम से जाना जाता है. यह मंदिर करीब 5 हज़ार वर्ष पुराना बताया जाता है.यह 7 खंडों का शिवलिंग कहा जाता है जो 15 फुट ऊपर दिखता है और 64 फुट जमीन के नीचे है.

Read More: Baidyanath Dham Jyotirlinga: रोगों से मुक्ति दिलाने वाले बाबा बैद्यनाथ धाम का क्या है रावण से संबंध? जानिए ज्योतिर्लिंग की महिमा

गदाधारी भीम से जुड़ा है इतिहास

Read More: Janmashtami 2026: 15 साल बाद जन्माष्टमी पर बन रहा अष्टमी और रोहिणी नक्षत्र का दुर्लभ शुभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त

पृथ्वीनाथ मंदिर का महाभारत काल के द्वापर युग से इतिहास जुड़ा है, पौराणिक मान्यताओं के अनुसार ऐसा बताया जाता है, महाभारत काल में अज्ञातवास के दौरान पांडू पुत्र भीम ने बकासुर का वध किया था. ऐसा बताया जाता है कि भीम के ऊपर ब्रह्महत्या का दोष लगा था, जिसे दूर करने के लिए भीम ने शिवलिंग की स्थापना की थी. समय निकलता गया और शिवलिंग भी जमीन में समा गया था.

यहां रहने वाले पृथ्वी सिंह को आया स्वप्न

ऐसा कहा जाता है कि खरगूपुर के रहने वाले पृथ्वी सिंह को मकान निर्माण कराने का ख्याल आया तभी एक रात स्वप्न में उसे जमीन के अंदर शिवलिंग होने का एहसास हुआ.अगले ही दिन उन्होंने खुदाई करवाई तो विशाल शिवलिंग निकला जिसके बाद पृथ्वी सिंह ने शिवलिंग की विधि विधान से पूजा अर्चना कर यहां पर शिवलिंग को स्थापित कर दिया तब से इस शिव मंदिर को पृथ्वीनाथ मंदिर कहा जाने लगा.

दूर-दूर से आते हैं यहां भक्त

गोंडा जिले से जुड़े अयोध्या समेत करीब एक दर्जन जिले और नेपाल पास होने के कारण भारी तादाद में श्रदालुओं की भीड़ पृथ्वीनाथ मन्दिर में उमड़ती है.मान्यता है सच्चे मन से जो भक्त शिवलिंग पर जलाभिषेक करते हैं.उनके सभी कष्टों का निवारण भोलेनाथ करते हैं. सावन और शिवरात्रि के दिनों में यहां पर भक्तों का सैलाब चारों ओर दिखाई देता है.यहां रुकने के लिए धर्मशालाएं भी हैं.

7 खंडों का है शिवलिंग

सात खंडों का शिवलिंग एशिया का सबसे बड़ा शिवलिंग कहा जाता है. जो 15 फुट ऊपर दिखता है और 64 फुट जमीन के नीचे है. शिवलिंग पर जलाभिषेक करने के लिए चाहे कितना भी लंबा व्यक्ति हो वह अपनी एड़ी उठाकर ही जलाभिषेक कर सकता है.ऐसी है इस शिव मंदिर की मान्यता.

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us