Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Ayodhya Ram Mandir News: आस्था का सैलाब उमड़ा अयोध्या में ! आमजनता के दर्शन के लिए खुले भव्य राम मंदिर के कपाट, जानिए दर्शन का समय

Ayodhya Ram Mandir News: आस्था का सैलाब उमड़ा अयोध्या में ! आमजनता के दर्शन के लिए खुले भव्य राम मंदिर के कपाट, जानिए दर्शन का समय
राम लला दर्शन, फोटो साभार सोशल मीडिया

Ram Mandir Darshan

22 जनवरी 2024 का दिन भारत के इतिहास के पन्नो में दर्ज (Recorded In The Pages Of History) हो गया. राम लला की प्राण-प्रतिष्ठा विधि-विधान से सम्पन्न हुई. राम लला अपने नए दिव्य महल में विराज गए हैं. समस्त देशवासियों ने रामोत्सव मनाया. घरों में राम ज्योति जलाकर दीपावली मनायी गयी. आज दूसरे दिन तड़के सुबह से अयोध्या में भारी संख्या में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा. आज से भक्तों को दर्शन (Visit) के लिए कपाट भी खोल दिये गए.

आमजनता को दर्शन के लिए आज से खुले पट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने प्राण प्रतिष्ठा विग्रह में मुख्य यजमान (Main Host) की भूमिका निभाई. त्रेतायुग की झलक कलयुग में दिखाई दी. 500 वर्षों के संघर्ष की गाथा का कल समापन हो गया. रामनगरी में  राम नाम का उद्घोष शुरू हो गया. हर तरफ आस्था का सैलाब उमड़ (Flood Of Faith Of Devotees) पड़ा है. राम नगरी में रामलला के दर्शन (Visit) के लिए मंगलवार को तड़के सुबह से भक्तों की अपार भीड़ प्रांगण में उमड़ पड़ी. सभी के मन में यह बात है कि अपने आराध्य के दिव्य स्वरूप के दर्शन सामने से कर सकें.

ram_lala_devotees_visit_ayodhya
राम लला के दर्शन के लिए आस्था का सैलाब

दर्शन और आरती का समय

ट्रस्ट के मुताबिक मन्दिर के दर्शन आम जनता के लिए 9 घण्टे के लिए खुलेंगे, ट्रस्ट की वेबसाइट पर सारी जानकारी उपलब्ध है. सुबह 7 बजे से भक्तों को दर्शन (Devotees Visit) के लिये पट खुलेंगे और दोपहर साढ़े 11 तक दर्शन होंगे. फिर दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक दर्शन हो सकेंगे. मन्दिर में राम लला की आरती का समय सुबह 6:30 बजे होगी.

यदि आप भी भव्य आरती का हिस्सा बनना चाहते है तो एक दिन पहले ही बुकिंग करवानी होगी. दोपहर 12 बजे भोग आरती होगी. शाम की आरती 7:30 पर होगी. शाम की आरती की बुकिंग दिन में भी कराई जा सकती है. आरती में शामिल होने के लिए ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरह से पास प्राप्त कर सकते हैं. आरती में एक बार में केवल 30 लोग ही शामिल हो सकते हैं.

बिना आईडी प्रवेश नहीं

दर्शन और आरती के लिए भक्तों को मन्दिर ट्रस्ट की वेवसाइट से पास बनाना अनिवार्य है. आईडी कार्ड नहीं है कोई तो प्रवेश नहीं मिलेगा. आपके पास एक आईडी होना आवश्यक है. पास बनवाने के लिए कोई शुल्क नहीं लगेगा. फिलहाल सुबह से ही भक्तों की भीड़ भव्य राम मंदिर के दर्शन के लिए उमड़ पड़ी है. हर कोई अपने आराध्य के दर्शन सामने से करना चाहता है. भक्तों की भीड़ को देखते हुए प्रशासन की टीमो को भी खासी मशक्कत करनी पड़ी.

Read More: पुत्रदा एकादशी 2026: संतान सुख के लिए क्यों खास है यह व्रत? जानिए पौराणिक कथा और महत्व

Latest News

Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत
फतेहपुर में परिवार के साथ रहने के लिए यूपी पुलिस में सब-इंस्पेक्टर की नौकरी छोड़कर बैंक में कैशियर बने अविनाश...
Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका
Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद

Follow Us