
यूपी:प्रिंयका का पहला हमला-योगी के रहमोकरम पर चल रहा अवैध शराब का गोरखधंधा..!
On
औपचारिक रूप से सक्रिय राजनीति में आने के बाद कांग्रेस की महासचिव बनी प्रियंका गांधी ने अपने पहले बयान में योगी सरकार पर बड़ा हमला बोला है..पढ़े युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट।
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से ज़हरीली शराब से हुई मौतों से पूरा विपक्ष भाजपा सरकार पर हमलावर है इसी बीच कांग्रेस की महासचिव बनने के बाद अपने पहले बयान में प्रियंका गांधी ने भी जहरीली शराब से हुई मौतों पर भाजपा की योगी सरकार पर हमला बोल दिया है।

कांग्रेस महासचिव ने कहा कि मैं उम्मीद करती हूं कि भारतीय जनता पार्टी(बीजेपी) सरकारों द्वारा अपराधियों के खिलाफ़ सख्त कार्रवाई की जाएगी एवं मृतकों के परिजनों के लिए उचित मुआवज़ा और सरकारी नौकरी का प्रावधान किया जाएगा। प्रियंका ने कहा कि इतनी दुखद घटना के बारे में सुनकर मैं अत्यंत व्यथित हूं और शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट करती हूं।

Tags:
Related Posts
Latest News
07 Nov 2026 23:17:05
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के हथगाम कस्बे में शनिवार को दिवाली के लिए पटाखे तैयार करते समय एक घर...
