Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

यूपी:बांदा,कौशाम्बी सहित कांग्रेस ने नौ सीटों पर घोषित किए प्रत्याशी-बिजनौर से नसीममुद्दीन तो मुरादाबाद से इमरान प्रतापगढ़ी को मिला टिकट।

यूपी:बांदा,कौशाम्बी सहित कांग्रेस ने नौ सीटों पर घोषित किए प्रत्याशी-बिजनौर से नसीममुद्दीन तो मुरादाबाद से इमरान प्रतापगढ़ी को मिला टिकट।
फाइल फोटो-प्रियंका गांधी के साथ इमराम प्रतापगढ़ी

कांग्रेस ने अपनी सातवीं सूची जारी कर दी है,जिसमें यूपी की नौ सीटों पर प्रत्याशियों के नामों का ऐलान हो गया..पढ़े पूरी सूची युगान्तर प्रवाह पर।

लखनऊ: कांग्रेस तेजी के साथ अपने शेष उम्मीदवारों की सूची तेजी के साथ जारी कर रही है,शनिवार सुबह कांग्रेस ने अपनी सातवीं सूची कर दी है।इस सूची में अलग अलग प्रदेशों की कुल 35 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान हो गया है।उत्तर प्रदेश की नौ और लोकसभा सीटों पर ऐलान हो गया।
कभी बसपा के कद्दावर नेता रहे नसीमुद्दीन सिद्दीकी को पार्टी ने बिजनौर सीट से प्रत्याशी घोषित किया है।हाल ही में सपा से टिकट न मिलने से नाराज होकर कांग्रेस में शामिल हुए बाल कुमार पटेल को बाँदा से टिकट मिल गया है।

राज बब्बर की बदली गई सीट शायर इमरान को मिला इनाम...

यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष राजबब्बर की मुरादाबाद सीट को इस बार बदल दिया गया है।उनके स्थान पर कवि व शायर इमरान प्रतापगढ़ी पर पार्टी ने मुरादाबाद से दांव लगाया है।गौरतलब है इमरान इसके पहले भी कांग्रेस की तरफ़ से महाराष्ट्र में पार्टी के लिए चुनावी प्रचार कर चुके हैं।साथ ही इमरान अपनी कविताओं व शायरियों के माध्यम मोदी व भाजपा का धुर विरोध करते रहें हैं।राजबब्बर अब मुरादाबाद की जगह फतेहपुरसीकरी से चुनाव लड़ेंगे।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में महज 10 रुपये को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर डंडे से जानलेवा हमला...
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट

Follow Us