Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फ़तेहपुर:सुखदेव के हांथ में गठबंधन की कमान..हुआ औपचारिक ऐलान।

फ़तेहपुर:सुखदेव के हांथ में गठबंधन की कमान..हुआ औपचारिक ऐलान।
सुखदेव वर्मा प्रत्याशी

जिले में चल रही तमाम अटकलों को विराम लगाते हुए बसपा के खाते में गई लोकसभा सीट पर बीएसपी के ज़ोनल कॉर्डिनेटर ने कार्यकर्ता सम्मेलन में सुखदेव वर्मा के नाम का ऐलान किया..पढ़े युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट।

फ़तेहपुर: सपा बसपा गठबंधन होने से एक ओर जहां निचले स्तर पर दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं में जोश है वहीं दूसरी ओर चुनाव की तैयारी में लगे सपा बसपा के उम्मीदवारों व उनके समर्थकों के चेहरे में टिकट न मिलने के चलते उदासी साफ़ तौर पर देखी जा सकती है।

फतेहपुर लोकसभा सीट को लेकर चल रही तमाम अटकलों के बीच रविवार बसपा के ज़ोनल कॉर्डिनेटर सुनील चितौड़ ने बसपा खाते में गई लोकसभा सीट पर पूर्व विधायक सुखदेव वर्मा के नाम का औपचारिक रूप से ऐलान किया।आपको बता दे कि हफ़्ते भर पहले ही सुखदेव वर्मा ने अपने आप को गठबंधन का प्रत्याशी बताया था,लेक़िन आधिकारिक तौर पर उनके नाम का ऐलान रविवार को हुआ।

रविवार को शहर स्थिति एक मैरिज हॉल में बसपा द्वारा आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में ज़ोनल कॉर्डिनेटर सुनील चितौड़ ने सुखदेव वर्मा के नाम का ऐलान किया,इस मौके पर जिले के तमाम सपा बसपा नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सुखदेव वर्मा के नाम की घोषणा के साथ कार्यकर्ताओं ने मुहँ मीठा करा सुखदेव को जीत की शुभकामनाएं दी।

युगान्तर प्रवाह से बातचीत करते हुए सपा बसपा गठबंधन के प्रत्याशी सुखदेव वर्मा ने कहा कि हमारा गठबंधन प्रदेस में अधिक से अधिक सीट जीतकर मोदी को सत्ता से बेदखल करेगा।वर्मा ने कहा कि मैंने चार बार विधानसभा का चुनाव जीतकर जनता की सेवा की है औऱ अपने क्षेत्र में कार्यकाल के दौरान खूब विकास किया है ये उसी का नतीजा है कि पार्टी ने मुझको सांसद का टिकट देकर एक बार पुनः जनता की सेवा करने का अवसर दिया है।उन्होंने आगे कहा कि पूरे प्रदेश में इस वक़्त सपा बसपा गठबंधन की लहर चल रही है और निश्चित ही फतेहपुर की लोकसभा सीट भी गठबंधन का प्रत्याशी जीतेगा।

Read More: Rahul Gandhi Detained: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर पीएम आवास पर धरना ! राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश यादव हिरासत में

नेताओं की मौजूदगी पर पोस्टर से अखिलेश ग़ायब दिखे..

रविवार को आयोजित कार्यक्रम में भले ही सपा बसपा के नेताओ की मौजूदगी दिखी हो पर पूरे कार्यक्रम स्थल पर एक भी जगह न तो सपा का झंडा दिखा और न ही सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की फ़ोटो बैनरों में दिखी जिसके चलते पूरे जिले में चर्चाओं का बाजार गर्म रहा साथ ही पूरे कार्यक्रम के दौरान सपा नेताओं को अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष की फ़ोटो व पार्टी का झंडा न होने का मलाल साफ़ तौर पर दिखा।

Tags:

Latest News

Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका
दिल्ली के दक्षिणी इलाके सत्य निकेतन में रविवार को बारिश के बीच एक बड़ा हादसा हो गया, यहां पांच मंजिला...
Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज
Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या
Janmashtami 2026: 15 साल बाद जन्माष्टमी पर बन रहा अष्टमी और रोहिणी नक्षत्र का दुर्लभ शुभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त
UP Rain Alert: उत्तर प्रदेश में 6 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, बाढ़-वज्रपात की आशंका पर सभी जिलों को सतर्क रहने के निर्देश
Fatehpur News: सामाजिक सेवा के लिए डॉ. अनुराग श्रीवास्तव सम्मानित, राज्यपाल ने दिया उत्कृष्ट सेवा सम्मान
Fatehpur News: 3 सितंबर के स्वदेशी व्यापारी कुंभ को सफल बनाने में जुटा व्यापार मंडल, बन रही है भ्रष्ट अधिकारियों की सूची

Follow Us