Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

राजनीति:आजमगढ़ से अखिलेश और रामपुर से आज़म लड़ेंगे चुनाव..मुलायम सपा के स्टार प्रचारकों की लिस्ट से भी हुए बाहर।

राजनीति:आजमगढ़ से अखिलेश और रामपुर से आज़म लड़ेंगे चुनाव..मुलायम सपा के स्टार प्रचारकों की लिस्ट से भी हुए बाहर।
फाइल फोटो

सपा ने आज दो और लोकसभा उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी..इसके बाद अब यह तय हो गया कि मुलायम सिंह की राजनीति का आज से पटाक्षेप हो गया..पढ़े युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट।

लखनऊ: सपा ने आज सुबह दो सीटों पर उम्मीदवारो के नाम का ऐलान कर दिया।इस नई सूची के अनुसार सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आजमगढ़ से तो सपा के कद्दावर नेता आज़म खान रामपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे।

गौरतलब है कि आजमगढ़ सीट मुलायम सिंह की परम्परागत सीट रही है,पहले ये अटकलें लगाई जा रही थीं शायद सपा इस बार भी मुलायम सिंह को आजमगढ़ से चुनावी मैदान में उतारे लेकिन उन तमाम अटकलों को उस वक़्त विराम लग गया जब सपा की तरफ़ से जारी सूची में आजमगढ़ से अखिलेश यादव के नाम की घोषणा हो गई।

आजमगढ़ की सीट समाजवादियों की सीट मानी जाती रही है,पिछले चुनाव में मोदी लहर में भी मुलायम सिंह ने भारी अंतर से चुनाव जीता था।

Read More: Rahul Gandhi Detained: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर पीएम आवास पर धरना ! राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश यादव हिरासत में

स्टार प्रचारक भी नहीं रहे मुलायम...

सपा के संरक्षक मंडल में भेजे गए मुलायम सिंह का अब राजनीति से सन्यास लेने का शायद वक्त आ चुका है।सपा द्वारा आज जारी हुई 40 स्टार प्रचारको की सूची में भी मुलायम सिंह का नाम नहीं है।अब देखना दिलचस्प होगा कि मुलायम सिंह अपने भाई  शिवपाल द्वारा बनाई गई पार्टी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के लिए प्रचार करेंगे या राजनीति से सन्यास लेंगे।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
फतेहपुर कलक्ट्रेट परिसर में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाकर नारेबाजी करने के मामले में शहर कोतवाली पुलिस...
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Follow Us