Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

राजनीति:भीम आर्मी प्रमुख का बनारस में रोड शो..लड़ सकतें हैं मोदी के खिलाफ चुनाव!

राजनीति:भीम आर्मी प्रमुख का बनारस में रोड शो..लड़ सकतें हैं मोदी के खिलाफ चुनाव!
फ़ाइल फ़ोटो

सहारनपुर जातीय हिंसा के मुख्य आरोपी भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर बनारस से मोदी के खिलाफ चुनावी मैदान में उतर सकते है..पढ़े युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट।

वाराणसी: सहारनपुर में हुई जातीय हिंसा के बाद चर्चा में आए चंद्रशेखर ने शनिवार को पीएम के संसदीय क्षेत्र बनारस में रोड शो किया।आपको बता दे कि चंद्रशेखर सहारनपुर में हुई जातीय हिंसा का मुख्य आरोपी है जो काफ़ी दिनों तक जेल में रहने के बाद फिलहाल ज़मानत पर रिहा है।सहारनपुर वाली घटना के बाद से यूपी की सियासत में चंद्रशेखर का नाम खासा चर्चा में रहा है उसने दलितों को इक्कठा कर भीम आर्मी के नाम से एक संगठन की स्थापना की है।

यह भी पढ़े: चाचा भतीजे में जबरदस्त टक्कर शिवपाल के खिलाफ उनके भतीजे अक्षय ने भरा नामांकन.!

शनिवार को मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस में भीम आर्मी प्रमुख ने एक रोड शो किया।रोड शो दिन में क़रीब 12:30 बजे अंबेडकर चौराहे पर स्थिति भीम राव अम्बेडकर की मूर्ति में माल्यार्पण के बाद शुरू हुआ जो बनारस के विभिन्न चौराहो में घूमा।

विपक्ष के साझा प्रत्याशी हो सकते हैं चन्द्रशेखर...

भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर द्वारा मोदी के गढ़ से रोड शो की शुरुआत से यह अटकलें तेज हो गई है कि विपक्ष अपने साझा उम्मीदवार के तौर पर चंद्रशेखर को मोदी के खिलाफ वाराणसी से चुनावी मैदान में उतार सकता है।हालांकि इस बारे में अभी तक चंद्रशेखर की तरफ़ से कोई बयान नहीं दिया गया है।

यह भी पढ़े: राजनीति में फिल्मी सितारे की एंट्री चुनाव लड़ने की संभावना!

प्रियंका गांधी ने की थी मुलाकात...

अभी कुछ दिनों पहले ही अस्पताल में भर्ती चंद्रशेखर का हाल जानने के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी पहुंची थी। जिसको लेकर यह चर्चा जोर पकड़ रही थी क्या चंद्रशेखर कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं।लेकिन चंद्रशेखर से मुलाकात के बाद प्रियंका गांधी ने मीडिया में दिए अपने बयान में कहा था कि यह मुलाकात मात्र चंद्रशेखर के तबियत का हाल जानने के लिए मैंने की थी उन्होंने कहा था कि इस मुलाकात को राजनीतिक मुलाकात न समझा जाए।पर चुनावों के वक्त प्रियंका का इस तरह से चंद्रशेखर से मुलाक़ात करना अपने आप मे बहुत कुछ बयां कर रहा था।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में महज 10 रुपये को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर डंडे से जानलेवा हमला...
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट

Follow Us