Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP Election 2022 Aprana Yadav:अखिलेश यादव ने अपर्णा यादव को लेकर कही ये बात.अब क्या करेगी बीजेपी

UP Election 2022 Aprana Yadav:अखिलेश यादव ने अपर्णा यादव को लेकर कही ये बात.अब क्या करेगी बीजेपी
अपर्णा यादव (फ़ाइल फ़ोटो)

अखिलेश यादव के छोटे भाई (सौतेले) प्रतीक यादव की पत्नी अपर्णा यादव इन दिनों चर्चा में है.कहा जा रहा है कि अपर्णा बीजेपी के सम्पर्क में हैं औऱ जल्द ही सपा छोड़कर बीजेपी में शामिल हो सकतीं हैं.इस पर समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने क्या कुछ कहा है.आइए जानते हैं. Aprana yadav Latest News UP Election 2022

Aprana Yadav Latest News:अखिलेश यादव की अनुज वधू अपर्णा यादव इन दिनों चर्चा में है.चुनावी तारीखों के ऐलान के बाद चुनाव पूरे रंग में हैं.दल बदल वाले नेताओं की चर्चा खूब जोर है बीजेपी सरकार के तीन मंत्रियों औऱ कई विधायकों के इस्तीफ़े के बाद सपा में शामिल हो जाने से बीजेपी की चिंता बढ़ी हुई है.इस डैमेज़ को कंट्रोल करने के लिए बीजेपी बड़े 'ऑपरेशन' में लगी हुई है. चर्चा है कि अपर्णा यादव सपा को छोड़ जल्द ही भाजपा में शामिल हो सकतीं हैं. पिछले दो दिनों से अपर्णा के भाजपा में शामिल होने की चर्चा सोशल मीडिया में खूब जोरों से चल रही है. Aprana Yadav BJP Join News

अखिलेश यादव ने क्या कहा..

सोमवार को सपा प्रमुख और यूपी के पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव ने अपर्णा यादव के भाजपा में शामिल होने के सवाल पर कहा कि यह हमारे परिवार का मामला है और सब ठीक है.भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि उनको हमारे परिवार की ज्यादा चिंता है, लेकिन इसकी कोई जरूरत नहीं है. उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए बड़े-बड़े षडयंत्र और साजिश की जा रही हैं.Aprana Yadav Latest News

कौन हैं अपर्णा यादव..

Read More: Rahul Gandhi Detained: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर पीएम आवास पर धरना ! राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश यादव हिरासत में

अपर्णा यादव सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना यादव के बेटे प्रतीक की पत्नी है.अपर्णा के पिता का नाम अरविंद सिंह बिष्ट है,जो कि समाजवादी सरकार में सूचना आयुक्त रह चुके हैं. वहीं, उनकी मां लखनऊ नगर निगम में अधिकारी हैं. ब्रिटेन की मैनचेस्टर यूनिवर्सिटी से इंटरनेशनल रिलेशन एंड पॉलिटिक्स में मास्टर डिग्री रखने वाली अपर्णा शास्त्रीय गायिका भी हैं.अपर्णा की शादी प्रतीक से साल 2010 में हुई थी.अपर्णा राजनीति में दिलचस्‍पी रखती हैं,तो वहीं प्रतीक लखनऊ में जिम चलाने के साथ रियल स्टेट का कारोबार करते हैं.अपर्णा 2017 में लखनऊ कैंट से सपा के टिकट पर चुनाव लड़ चुकी हैं.उनको बीजेपी की रीता बहुगुणा जोशी ने हराया था. Akhilesh Yadav Latest Statement

चुनाव आयोग ने 22 जनवरी तक लगा रखी है पाबंदी..

कोविड के चलते चुनाव आयोग ने 22 जनवरी तक रैलियों औऱ जनसभाओं में रोक लगाई हुई है.जिससे चुनाव का माहौल सड़कों पर थोड़ा कम दिख रहा है लेकिन सभी दल वर्चुअली माध्यम से जनता तक अपनी बात पहुँचा रहें हैं.

Tags:

Latest News

UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए बड़ी राहत की खबर है. प्रदेश सरकार सेवानिवृत्त चिकित्सकों को 70 वर्ष की...
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए
Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा
Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका
Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज
Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या
Janmashtami 2026: 15 साल बाद जन्माष्टमी पर बन रहा अष्टमी और रोहिणी नक्षत्र का दुर्लभ शुभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त

Follow Us