Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP Chunav 2022 Latest News:सपा के यह कद्दावर नेता बीजेपी में हो सकते हैं शामिल.योगी टीम ने भी तेज की जोड़ तोड़ की गणित

UP Chunav 2022 Latest News:सपा के यह कद्दावर नेता बीजेपी में हो सकते हैं शामिल.योगी टीम ने भी तेज की जोड़ तोड़ की गणित
मनोज पांडेय (सबसे दाएं) फ़ाइल फ़ोटो

यूपी की सियासत का पारा मंगलवार को और बढ़ गया.स्वामी प्रसाद मौर्य सहित चार विधायकों के इस्तीफे के बाद भाजपा में खलबली मच गई,भाजपा से अलग हो सभी सपा में शामिल हो गए.ऐसी खबरें आ रहीं हैं.इस बीच सपा के लिए भी एक बुरी खबर जल्द आ सकती है.UP Chunav Latest News 2022 Swami Prasad Maurya

UP Chunav 2022 Latest News:यूपी विधानसभा चुनाव के घमासान के बीच मंगलवार का दिन बड़ा ही सियासी उठापटक वाला रहा.योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे स्वामी प्रसाद मौर्य ने मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया. और अखिलेश यादव से मुलाक़ात की.इसके बाद बयान भी दिया.कि लाखों लोग बीजेपी छोड़ रहें हैं.स्वामी के साथ ही तीन औऱ विधायकों ने भी इस्तीफ़ा दे दिया.सूत्र बताते हैं ये सभी सपा में शामिल हो गए हैं.स्वामी प्रसाद मौर्य सहित इस तरह बड़ी संख्या में ओबीसी नेताओं के पार्टी छोड़ने से बीजेपी की चिंता बढ़ गई है. Manoj Pandey MLA Latest News

सपा को भी झटका देने की तैयारी में योगी की टीम..

अधिसूचना जारी होने के बाद नेताओं के दल बदलने का सिलसिला तेज हो गया है, भाजपा से अलग होकर सपा में शामिल हो रहे नेताओं ने भाजपा को परेशान कर दिया है. जिसके बाद अब यूपी में योगी आदित्यनाथ की टीम भी जोड़ तोड़ में जुट गई है. भाजपा ने सपा से नेताओं को तोड़ने का जाल बिछाना शुरू कर दिया है.इस बीच सूत्रों के हवाले से आ रही ख़बर के मुताबिक सपा के कद्दावर नेता औऱ पार्टी के ब्राह्मण चेहरा मनोज पांडेय सपा छोड़कर भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं.हालांकि ऐसी चर्चा है,इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है. Samajwadi Leader Manoj Pandey Latest News

कौन हैं मनोज पांडेय..

Read More: Rahul Gandhi Detained: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर पीएम आवास पर धरना ! राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश यादव हिरासत में

मनोज पांडेय की गिनती सपा के कद्दावर नेताओं में होती है, वह पार्टी के प्रमुख ब्राह्मण चेहरों में से एक हैं. वर्तमान में रायबरेली की ऊंचाहार सीट से विधायक हैं. 2017 के चुनाव में भाजपा की प्रचंड लहर होने के बावजूद उन्होंने जीत हासिल की थी. उल्लेखनीय है कि उन्होंने स्वामी प्रसाद मौर्य के बेटे उत्कृष्ट मौर्य को पटखनी दी थी.उत्कृष्ट बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़े थे. Uttar Pradesh Samajwadi MLA Manoj Pandey Biography

तो सपा से कट जाएगा मनोज पांडेय का टिकट..

स्वामी प्रसाद मौर्य पडरौना सीट से विधायक हैं उनकी पुत्री संघमित्रा मौर्य भाजपा के टिकट पर सांसद हैं, पिछली दफ़ा स्वामी के पुत्र उत्कृष्ट को भी भाजपा ने टिकट दिया लेकिन सपा वाले मनोज पांडेय ने उन्हें शिकस्त दे दी.स्वामी प्रसाद मौर्य अब इस्तीफ़ा दे चुके हैं औऱ अखिलेश यादव से उनकी मुलाकात भी हो चुकी है. उन्होंने यदि अपने बेटे के लिए ऊंचाहार से टिकट की माँग कर दी तो मनोज पांडेय का टिकट ख़तरे में पड़ जाएगा ऐसे में बीजेपी मनोज को बीजेपी में शामिल कर चुनाव लड़ाकर बड़ा दांव चल सकती है. 

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
फतेहपुर के मलवां थाना क्षेत्र में गैस सिलेंडर विस्फोट से दो मंजिला मकान पल भर में मलबे में बदल गया....
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Pitru Paksha 2026: आज से शुरू हुआ पितृपक्ष, जानिए 15 दिनों में क्या करें, क्या न करें, तर्पण-श्राद्ध के नियम और पूरा कैलेंडर
UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष
आज का राशिफल 21 सितंबर 2026: भगवान भोलेनाथ की कृपा से बनेंगे काम, जानिए आज का दैनिक राशिफल

Follow Us