Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

राजनीति:केंद्रीय मंत्री की मतदाताओं को धमकी! कहा-वोट नहीं दोगे तो..

राजनीति:केंद्रीय मंत्री की मतदाताओं को धमकी! कहा-वोट नहीं दोगे तो..
फाइल फोटो

केंद्रीय मंत्री व वर्तमान में भाजपा से यूपी की एक लोकसभा सीट से बतौर उम्मीदवार ने एक नुक्कड़ सभा के दौरान मतदाताओं को वोट न देने पर खुली धमकी दी है...पढ़े युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट।

सुल्तानपुर: लोकसभा चुनावों की सरगर्मियों के बीच शुक्रवार को बेहद ही चौकानें वाली खबर आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शुक्रवार को चुनाव प्रचार में जुटी भाजपा सरकार में केंद्रीय मंत्री व सुल्तानपुर से भाजपा उम्मीदवार मेनका गांधी ने नुक्कड़ सभा के दौरान धमकी भरे अंदाज में मतदाताओं से वोट मांगे हैं जिसका वीडियो अब सोसल मीडिया में वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़े: फतेहपुर विकास से अछूते ग्रामीणों का साध्वी के खिलाफ फूटा गुस्सा कहा कुछ नहीं दे सकते तो मौत दे दो.!

रिपोर्ट्स के मुताबिक मेनका गांधी अपने चुनावी क्षेत्र में एक नुक्कड़ सभा कर वोट मांग रही थी।आपको बता दे कि मेनका की नुक्कड़ सभा जिस इलाके में हो रही थी वह मुस्लिम बहुल इलाका है।इसको देखते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मैं चुनाव जीत रही हूँ ऐसे में आप मुझे वोट दीजिए नहीं तो आप जब मेरे पास काम लेकर आएंगे तो आप समझ सकते हैं कि मैं क्या करूंगी क्योंकि हम कोई महात्मा गांधी की छठी औलाद नहीं हैं।

मेनका गांधी यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने आगे कहा कि मेरे फॉउंडेशन ने आपके लिए 1000 करोड़ रुपए खर्च किए हैं, लेकिन जब चुनाव आता है तो आप कहते हैं कि हम बीजेपी को वोट नहीं करेंगे। मैं तो इलेक्शन पार कर (जीत) चुकी हूं।ये जीत आपके बिना भी होगी तो खट्टी होगी।ऐसे में जब रिजल्ट आएगा और आपके बूथ से 50 वोट या 100 वोट आएगा।ऐसे में आप मेरे पास काम के लिए आओगे तो समझ लीजिए।मेनका गांधी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत
फतेहपुर में परिवार के साथ रहने के लिए यूपी पुलिस में सब-इंस्पेक्टर की नौकरी छोड़कर बैंक में कैशियर बने अविनाश...
Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका
Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद

Follow Us