Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

राजनीति:आज़म खान के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर..विदेश मंत्री ने कहा-'रामपुर में हो रहा द्रौपदी का चीरहरण।'

राजनीति:आज़म खान के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर..विदेश मंत्री ने कहा-'रामपुर में हो रहा द्रौपदी का चीरहरण।'
फोटो-युगान्तर प्रवाह

जया प्रदा के खिलाफ कथित रूप से अमर्यादित टिप्पणी करने के मामले में आजम खान के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गई है..पढ़े क्या है पूरा मामला।

रामपुर में एक चुनावी जनसभा के दौरान कथित रूप से जयाप्रदा के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी के मामले में भाजपा ने आजम खान के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है।आज़म के खिलाफ भाजपा ने आईपीसी की धारा 504 व 125 तहत पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई है।साथ ही राष्ट्रीय महिला आयोग की तरफ़ से भी आज़म को नोटिस भेजे जाने की सूचना है।आपको बता दे कि रविवार को आजम खान ने बिना नाम लिए जया प्रदा के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी की थी।

इस मामले पर जयाप्रदा ने कहा कि उनके(आजम खान) के लिए यह नई बात नहीं है। साथ ही कहा कि मुझे नहीं पता कि मैंने उनके साथ ऐसा क्या कर दिया कि वे ऐसी बातें कर रहे हैं। न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए जयाप्रदा ने कहा, 'यह मेरे लिए नया नहीं है।आपको याद होगा कि मैं 2009 में उनके पार्टी की उम्मीदवार थी, जब उन्होंने मेरे खिलाफ टिप्पणी की तो किसी ने भी मेरा समर्थन नहीं किया। मैं एक महिला हूं और जो उन्होंने कहा वह मैं दोहरा भी नहीं सकती। मुझे नहीं पता कि मैंने उनके साथ क्या किया है, जो वे ऐसी बातें कह रहे हैं।

इसी मामले पर ट्वीट करते हुए भाजपा की वरिष्ठ नेता सुषमा स्वराज ने लिखा कि 'मुलायम भाई,आप समाजवादी पार्टी के पितामह हैं।आपके सामने रामपुर में द्रौपदी का चीर हरण हो रहा है, आप भीष्म की तरह मौन साधने की गलती ना करें।

Tags:

Related Posts

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us