Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

यूपी:मेरठ में नहीं घुस पाए राहुल व प्रियंका गांधी..दिल्ली लौटे..!

यूपी:मेरठ में नहीं घुस पाए राहुल व प्रियंका गांधी..दिल्ली लौटे..!
मेरठ जाने से राहुल व प्रियंका गांधी को रोका।फ़ोटो स्क्रीनशॉट

मंगलवार दोपहर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी मेरठ जा रहे थे लेक़िन पुलिस ने उन्हें मेरठ बॉर्डर से ही वापस कर दिया..पढ़े पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर।

डेस्क:बीते दिनों मेरठ में नागरिकता क़ानून के विरोध में हुए हिंसक प्रदर्शन में चार लोगो की मौत हो गई थी।पीड़ित परिवारों से मिलने के लिए मंगलवार को राहुल व प्रियंका गांधी मेरठ जा रहे थे।लेक़िन पुलिस ने धारा 144 का हवाला देते हुए राहुल व प्रियंका के काफ़िले को मेरठ बॉर्डर पर ही रोक दिया।

ये भी पढ़े-यूपी:लखनऊ हिंसा का मास्टरमाइंड अपने दो साथियों सहित पुलिस के हत्थे चढ़ा...जुड़े हैं इस संगठन से तार.!

इस दौरान क़रीब आधे घण्टे तक पुलिस अधिकारी और राहुल गांधी के बीच बातचीत होती रही।पुलिस अधीकारी ने सुरक्षा का हवाला देते हुए राहुल व प्रियंका से मेरठ न जाने का निवेदन किया।

बताया जा रहा है कि जब यूपी पुलिस ने राहुल और प्रियंका को मेरठ के अंदर नहीं जाने दिया तो दोनों नेताओं ने गाड़ी में बैठे हुए ही मृतकों के परिजनों से बात की।कांग्रेस नेता इमरान मसूद इस दौरान मेरठ में ही मृतकों के घर पर मौजूद थे, जहां उन्होंने फोन पर परिजनों की बात राहुल-प्रियंका से करवाई।

Read More: Rahul Gandhi Detained: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर पीएम आवास पर धरना ! राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश यादव हिरासत में

ये भी पढ़े-लखनऊ:राज्यपाल से मुलाकात कर मुख्यमंत्री ने बताए प्रदेश के ताज़ा हालात..!

इस पूरे मामले पर एडीजी मेरठ प्रशांत कुमार का कहना है कि मेरठ में 144 धारा लागू है, प्रियंका और राहुल को बताया गया कि काफी भीड़ वाला इलाका है।ऐसे में अगर शांति भंग होती है, तो जिम्मेदारी उनकी ही होगी।जिसके बाद राहुल-प्रियंका मेरठ के परतापुर इलाके से वापस हो गए।

वहीं कांग्रेस ने इस पूरे मामले के लिए बीजेपी सरकार को जिम्मेदार ठहराया है पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने राहुल और प्रियंका के रोके जाने का विरोध किया।उन्होंने कहा कि दोनों नेता परिजनों से मिलने के लिए अकेले जा रहे थे, इस दौरान प्रशासन चाहे तो उन्हें अपनी देखरेख में ले जाता। लेकिन ये प्रशासन कांग्रेस पार्टी से डरती है और इस तरह की बहानेबाजी कर रही है।

Tags:

Related Posts

Latest News

Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज रविवार 27 सितंबर 2026 को सरकारी बैंक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक (RRB) खुले रहेंगे. RBI के निर्देश के बाद...
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Pitru Paksha 2026: आज से शुरू हुआ पितृपक्ष, जानिए 15 दिनों में क्या करें, क्या न करें, तर्पण-श्राद्ध के नियम और पूरा कैलेंडर
UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष
आज का राशिफल 21 सितंबर 2026: भगवान भोलेनाथ की कृपा से बनेंगे काम, जानिए आज का दैनिक राशिफल
Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा

Follow Us