Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

राजनीति:चौथे चरण के लिए आज डाले जाएंगे वोट..इन दिग्गजों की किस्मत ईवीएम में हो जाएगी कैद.!

राजनीति:चौथे चरण के लिए आज डाले जाएंगे वोट..इन दिग्गजों की किस्मत ईवीएम में हो जाएगी कैद.!
फोटो साभार गूगल

लोकसभा चुनाव 2019 के लिए सोमवार को चौथे चरण का मतदान होगा..इस चरण मे भी कई दिग्गजों की भाग्य का फ़ैसला वोटिंग मशीनों में कैद हो जाएगा..पढ़े युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट।

लखनऊ: लोकसभा चुनाव 2019 के सियासी समर की चौथी लड़ाई सोमवार को लड़ी जाएगी।आपको बता देें कि इस चरण में देश के 9 राज्यों की 71 सीटों पर वोट डाले जाएंगे।जिसमें उत्तर प्रदेश की 13 सीटें भी शामिल हैं।

यह भी पढ़े: पानी की किल्लत के बीच मोदी के रोड शो के लिए सड़कों पर बहाया गया लाखों लीटर पानी.!

चौथे चरण में कुल 961 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं जिनके भाग्य का फैसला 12.79 करोड़ मतदाता करेंगे।इस चरण के लिए 1.40 लाख मतदान केंद्र बनाए गए हैं। चौथे चरण के मतदान के लिए चुनाव आयोग की तरफ़ से व्यापक स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम भी किए गए हैं।

यूपी की इन सीटों में डाले जाएंगे वोट...

Read More: Rahul Gandhi Detained: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर पीएम आवास पर धरना ! राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश यादव हिरासत में

चौथे चरण में 9 राज्यों की 71 सीटों के लिए होने वाले मतदान में यूपी की 13 सीटें शाहजहांपुर, खीरी, हरदोई, मिश्रिख, उन्नाव, फर्रुखाबाद, इटावा, कन्नौज, कानपुर, अकबरपुर, जालौन, झांसी और हमीरपुर शामिल हैं।

इन दिग्गजों के भाग्य का फ़ैसला ईवीएम में होगा बन्द...

चौथे चरण में देश भर की अलग अलग लोकसभा सीटों से चुनाव लड़ रहे कई दिग्गजों की साख दांव पर लगी हुई है।कन्नौज में सपा मुखिया की पत्नी व वरिष्ठ सपा नेता डिंपल यादव,कांग्रेस के दिग्गज नेता सलमान खुर्शीद भाजपा नेता व अक्सर अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले उन्नाव लोकसभा सीट से उम्मीदवार साक्षी महाराज सहित बैजयंत पांडा, कन्हैया कुमार, गिरिराज सिंह, उपेंद्र कुशवाहा, बाबुल सुप्रियो, मुनमुन सेन, राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, गजेंद्र सिंह शेखावत, मानवेंद्र सिंह, दुष्यंत सिंह, पूनम महाजन, प्रिया दत्त, उर्मिला मातोंडकर, नकुल नाथ, वैभव गहलोत, शताब्दी रॉय और मिलिंद देवड़ा कुछ प्रमुख नाम हैं जिनके सियासी भाग्य का फैसला सोमवार को वोटिंग मशीनों में कैद हो जाएगा।

Tags:

Related Posts

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us